6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीय12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट... युवाओं को संन्यासी-ब्रह्मचारी बनाएगा पतंजलि

12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट… युवाओं को संन्यासी-ब्रह्मचारी बनाएगा पतंजलि

Published on

नई दिल्ली,

योग गुरु स्वामी रामदेव ने देश के युवाओं को संन्यासी बनने का आमंत्रण दिया है. उन्होंने इसके लिए बकायदा अपने सोशल मीडिया अकाउंट में जानकारी शेयर करने के साथ-साथ अखबारों में विज्ञापन भी जारी किया है.बाबा रामदेव ने इसमें बताया है कि संन्यासी बनने की चाहत रखने वाले युवक और युवतियों को किन शर्तों को पूरा करना होगा. इसके लिए संन्यास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो 22 मार्च से शुरू होकर रामनवमी यानी 30 मार्च तक चलेगा. इसके लिए 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट युवाओं अप्लाई कर सकेंगे.बाबा रामदेव ने जारी किए गए पोस्टर में कहा है,’किसी भी जाति और समुदाय में पैदा हुआ साधारण और आम मनुष्य बड़ी-बड़ी क्रान्तियां कर सकता है. बस वह पराक्रमी और प्रचंड पुरुषार्थी हो.’

…ताकि पैदा हो महान ऋषियों जैसा व्यक्तित्व
बाबा रामदेव ने युवाओं से रामनवमी पर पतंजलि आने और उनसे दीक्षा लेकर संन्यासी जीवन व्यतीत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यूथ पतंजलि विश्वविद्यालय में आकर शिक्षा-दीक्षा हासिल करे और अपने अंदर महान ऋषियों के जैसा व्यक्तित्व पैदा करें.

सनातन के लिए समर्पित होंगे संन्यासी युवा
पोस्टर में आगे कहा गया है की किसी भी जाति और प्रांत के माता-पिता अपने प्रतिभावान बच्चों को शिक्षा-दीक्षा लेकर कुलवंश का नाम रोशन करने के लिए स्वामी रामदेव के पास संन्यास के लिए भेज सकते हैं. ये बच्चे सनातन धर्म के लिए समर्पित रहेंगे.

माता-पिता के रोकने पर भी आ सकते हैं
इसमें आगे यह भी कह गया है कि अगर कोई युवा अपनी मर्जी से संन्यास लेने के लिए आना चाहता है और उसके माता-पिता अज्ञानता या मोह वश उसे समझ नहीं पा रहे हैं. तो वह माता-पिता की अनुमति के बिना भी पतंजलि योगपीठ आ सकते हैं. सवामी रामदेव और महर्षि दयानंद जैसे ज्यादातर संन्यासी ऐसे ही तैयार हुए हैं.

पंतजलि यूनिवर्सिटी से कर सकते हैं ये कोर्स
बाबा रामदेव ने दावा किया है कि पतंजलि विश्व विद्यालय से योग में BA, MA, BAMS और BYNS के साथ-साथ दर्शनशास्त्र, वेदशास्त्र और व्याकरण सहित संस्कृत और साहित्य में भी बीए और एमए किया जा सकेगा.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...