8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपाल13 साल की मासूम से दरिंदगी, शराब ठेकेदार के कर्मचारी को ग्रामीणों...

13 साल की मासूम से दरिंदगी, शराब ठेकेदार के कर्मचारी को ग्रामीणों ने खदेड़ा…

Published on

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में अवैध शराब की बिक्री की खबर मिली थी। इसके बाद शराब ठेकेदार के कर्मचारी रेड मारने गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने शराब ठेकेदार के कर्मियों को खदेड़ दिया है। भागने के दौरान एक कर्मचारी कुएं में गिर गया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। इसके साथ ही छिंदवाड़ा के मोहखेड़ में 13 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है।

दरअसल, अवैध शराब बेचने की खबर मिलने के बाद टीम गांव में छापेमारी के लिए गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया था। इस दौरान एक कर्मचारी लापता मिला था। बाद में कुएं से उसकी लाश मिली है। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की है। अमरवाड़ा पुलिस ने बताया कि वार्ड 15 निवासी 38 वर्षीय शिवकुमार शराब दुकान में ठेकेदार की रेड टीम में काम करता है।

ये लोग बिछुआ क्षेत्र में अवैध शराब पकड़ने गए थे, इस दौरान ग्रामीण भड़क गए तो टीम को उल्टे पैर भागना पड़ा है। चार कर्मचारी तो वापस दुकान पहुंच गए लेकिन शिवकुमार गायब हो गया। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। इसके बाद उसका शव कुएं में तैरता मिला है। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है। टीआई मोहन मर्सकोले ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

13 साल की मासूम से दरिंदगी
छिंदवाड़ा के मोहखेड़ में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानों ने हैवानियत की है। हैवानियत के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई भी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 11 संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। दरअसल, 13 साल की मासूम बच्ची अपने परिजनों के साथ थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।

मोहखेड़ टीआई के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि घटना एक दिन पुरानी है। वह अपने स्कूल से घर लौटी थी। उस समय उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। ऐसे में बालिका को अकेली पाकर 22 वर्षीय आरोपी उसके घर में घुस गया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने बालिका के साथ मारपीट की। दीवार और फर्श पर पटकने से बच्ची के सिर पर चोट आई है। बालिका के चेहरे पर भी चोट है। मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता का शोषण किया है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...