13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीय24 लाख WhatsApp अकाउंट हुए बैन! कहीं आपका नाम भी तो नहीं...

24 लाख WhatsApp अकाउंट हुए बैन! कहीं आपका नाम भी तो नहीं है लिस्ट में

Published on

नई दिल्ली

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने जुलाई महीने में भारत में लगभग 24 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपनी मंथली कंप्लायंस रिपोर्ट में दी है। WhatsApp के अनुसार, 14 लाख अकाउंट्स को प्रोएक्टिवली प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसका सीधा मतलब यह है कि इन अकाउंट्स को बैन करने के लिए यूजर्स से कोई रिपोर्ट भी नहीं ली गई है। बुधवार को, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने खुलासा किया कि जुलाई में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुल 2.7 करोड़ पोस्ट को रिमूव किया गया है।

WhatsApp की लेटेस्ट रिपोर्ट ‘इंडिया मंथली रिपोर्ट अंडर द इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021’ के मुताबिक, WhatsApp ने जुलाई महीनें में भारत में 23,87,000 से ज्यादा अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था। WhatsApp ने कहा कि कंपनी के ग्रिविएंस रिड्रेसल सिस्टम के जरिए दोनों यूजर्स रिपोर्ट्स के आधार पर अकाउंट्स को बैन कर रहे हैं। ऐसा करना आईटी नियमों के तहत अनिवार्य है। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा लगभग 24 लाख अकाउंट्स पर बैन लगाना एक बड़ा नंबर है। मार्च के बाद से यह सबसे बड़ा नंबर है। मार्च में 18 लाख अकाउंट्स पर, अप्रैल में 16 लाख अकाउंट्स पर और मई में 19 लाख अकाउंट्स पर बैन लगाया गया था। वहीं, जून में 22 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

WhatsApp ग्रिविएंस रेड्रेसल मैकेनिज्म के तहत यूजर्स की शिकायतों को स्वीकार करते हैं और फिर उनका सॉल्यूशन निकालते हैं। फर्म का कहना है कि उसे 574 यूजर रिपोर्ट्स मिली हैं। बुधवार को, मेटा ने खुलासा किया कि उसने जुलाई में फेसबुक और इंस्टाग्राम से 2.7 करोड़ से ज्यादा पोस्ट्स हटा दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सरकार के नियमों का पालन कर रहा है। इसके तहत कंपनी ने हिंसक और ग्राफिक कंटेंट के 1.73 करोड़ स्पैम पोस्ट और 23 लाख पोस्ट को हटा दिया है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...