14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यकानपुर के पब में New Year पार्टी करने गईं 3 लड़कियों से...

कानपुर के पब में New Year पार्टी करने गईं 3 लड़कियों से छेड़छाड़, पब मालिक ने बाथरूम में घसीटा

Published on

कानपुर,

न्यू ईयर के मौके पर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पब में न्यू ईयर की पार्टी करने गई तीन लड़कियों से पब के मालिक ने बाथरूम में घसीट कर छेड़छाड़ की. वहीं, जब लड़कियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई. हालांकि, जब लड़कियों ने पुलिस को बुलाया तो पब मालिक मौके से भाग खड़ा हुआ.

दरअसल, न्यू ईयर की रात कानपुर के एक पॉश बार क्लब बेला में पार्टी करने के लिए तीन लड़कियां भी गई हुई थीं. इस दौरान पब मालिक ने लड़कियों को बाथरूम में घसीट कर छेड़छाड़ की. लड़कियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मामला मारपीट तक पहुंच गया.

वहीं, इसके बाद जब मौके पर पुलिस को बुलाया गया तो मालिक पब से भाग खड़ा हुआ. साथ ही पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे देखती रही और उसे पकड़ नहीं सकी. हालांकि, पूरे मामले में लड़कियों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है. इधर, पुलिस का कहना है कि कानपुर के एक पब में पार्टी करने गई तीन लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दोनों ही पक्षों से तहरीर प्राप्त करके मेडिकल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this