8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालसतना में 3 मंजिला इमारत ढही: 3 मजदूर मलबे में दबे, ढाई...

सतना में 3 मंजिला इमारत ढही: 3 मजदूर मलबे में दबे, ढाई घंटे के रेस्क्यू में 2 को सुरक्षित निकाला, एक की मौत

Published on

सतना ,

मध्य प्रदेश में सतना में 3 मंजिला बिल्डिंग मंगलवार रात को तकरीबन साढ़े 10 बजे भरभरा कर ढह गई. यह नरेंद्र सबनानी नाम के व्यापारी की कपड़े की दुकान थी. इमारत के ढहने से निर्माण कार्य में लगे 3 मजदूर मलबे के नीचे दब गए. खबर लगते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे. ढाई घंटे की मशक्कत के बाद 2 मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गया जबकि एक का शव बरामद किया गया है.

जेसीबी से हटाया गया मलबा
दो जेसीबी मशीन को लाकर मलबा हटाना शुरू किया गया. लगभग 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बारी बारी से सुरक्षित निकाल लिया गया. दोनों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं. इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि एक अन्य की मौत हो गई.

10 दिन से चल रहा था निर्माण कार्य
जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग के भूतल पर पिंकी कलेक्शन के नाम से कपड़ों की दुकान संचालित है जबकि ऊपर की दो मंजिलों पर भवन मालिक पिंकी साबनानी निर्माण करा रहे थे. पिछले 10 दिनों से यहां निर्माण कार्य चल रहा था. शायद यही वजह थी कि 40 साल पुरानी इमारत तोड़फोड़ की वजह से कमजोर हो गई और ढह गई.

सैकड़ों टन मलबे के नीचे दबे मजदूर
रात को दुकान बंद करने के बाद पिछले हिस्से में निर्माण कार्य किया जा रहा था. घटना में दुकान मालिक समेत 3 मजदूरों को मामूली चोटें आईं जबकि 3 मजदूर सैकड़ों टन मलबे में दब गए. मगर जैसा कहते हैं कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ तो वही इन दोनों मजदूरों के साथ भी हुआ. सैकड़ों टन मलबे के नीचे दबे होने के बाद भी दोनों को मामूली चोटें ही आई हैं. दुकान के काउंटर की वजह से दोनों मजदूर की जान बच गई. जबकि एक की मलबे में दबने से मौत हो गई.

नगर निगम के कमिश्नर अभिषेक गहलोत ने बताया कि पुराने भवन में निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसकी वजह से यह धराशाई हो गई. इसमें दो मजदूर दब गए थे. फौरन पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया और दोनों मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...