16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ जा रही क्रेटा कार-ट्रेलर में भिड़ंत से 6...

छत्तीसगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ जा रही क्रेटा कार-ट्रेलर में भिड़ंत से 6 लोगों की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

Published on

सोनभद्र:

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाथीनाला थाना क्षेत्र में रानीताली गांव के पास रविवार की देर रात ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रही हुंडई क्रेटा कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलो को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक हाथीनाला थाना क्षेत्र में रानीताली गांव के स्टेट हाईवे का वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक ट्रक हाथीनाला की तरफ जा रहा था, तभी ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। फोर लेन हाईवे पर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर एक घर में घुस गया। इसी दौरान सामने से छत्तीसगढ़ की तरफ से एक कार आ रही थी, वह ट्रेलर से जा टकराई। इस दुर्घटना में ट्रेलर के ड्राइवर, एक अन्य राहगीर और कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में कुल 6 लोगों की मौत बताई जा रही है। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे सभी
घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जाता है कि कार सवार छतीसगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे। पुलिस ने सभी मृतकों को दुद्धी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी बी एन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this