8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीय6 राज्य, 2.5 करोड़ साफ... दिल्ली से असम तक ATM खोल देते...

6 राज्य, 2.5 करोड़ साफ… दिल्ली से असम तक ATM खोल देते थे ये 3 रोमिंग लुटेरे

Published on

नई दिल्ली

ATM से पैसे चोरी, एटीएम तोड़कर पैसे लूटने की कई घटनाएं आपने सुनी होगी लेकिन इस गैंग का कारनामा कुछ अलग ही है। इस गैंग की नजर सिर्फ एक सिटी या स्टेट पर नहीं थी। देश के अलग- अलग राज्यों में इस गैंग ने एटीएम में सेंध लगाई और करोड़ों लेकर फरार हो गए। इस गैंग को एटीएम के रोमिंग लुटेरे कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम और मिजोरम के एटीएम में सेंध लगाने यह गैंग पहुंच गया। कई राज्यों की पुलिस को इस गैंग के सदस्यों की तलाश थी। दिल्ली पुलिस के जाल में इस गैंग के सदस्य फंस गए और पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस गैंग के 3 सदस्यों को पकड़ा है। डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि सात राज्यों में एटीएम सेंधमारी के 25 मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुस्तकीम (27), गिरोह का सरगना, सम्मा खान (32) और मोहम्मद हसीन (23) को पकड़ा गया है। दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, राजस्थान और मिजोरम में एटीएम में सेंध लगाकर 2.25 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए थे।

डीसीपी जसमीत सिंह ने कहा कि इनके बारे में इनपुट मिला और इंस्पेक्टर शिव कुमार की देख रेख में एक टीम बनाई गई। टीम को उनके मूवमेंट की जानकारी हुई। पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर में इनकी कार को हमारी टीम ने घेर लिया। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई। यह गिरोह 33 आपराधिक मामलों में शामिल था जिसमें एटीएम सेंध के 25 मामले थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में मुस्तकीम गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ एक ट्रक पर असम के डिब्रूगढ़ गया और वहां एटीएम से 45.60 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। गैस कटर से एटीएम काटते वक्त चिंगारी से आग भी लग गई थी । मुस्तकीम ने पुलिस को बताया कि असम से पहले, उसने दिल्ली में 3 और एक महाराष्ट्र के एक एटीएम में सेंध लगाई।

मुस्तकीम इतना शातिर था कि एटीएम सेंधमारी के 15 मामलों में अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका था। वह पिछले तीन साल से गिरफ्तारी से बच रहा था। उसे भगोड़ा अपराधी भी घोषित किया जा चुका था। वह पुलिस टीम पर भी एक हमला कर बच निकला था। पुलिस को इस मामले में भी इसकी तलाश थी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...