7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीय7 घंटे स्टडी, कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझना... नीट टॉपर तनिष्का का...

7 घंटे स्टडी, कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझना… नीट टॉपर तनिष्का का सक्सेस मंत्र

Published on

कोटा,

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार देर रात देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2022 का परिणाम जारी कर दिया. दिनभर के इंतजार के बाद ये परिणाम देर रात जारी किया गया. परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की छात्रा तनिष्का ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है. तनिष्का मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली है और दो साल कोटा में रहकर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से नीट-यूजी की तैयारी की. तनिष्का ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं. नीट-यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को हुई, जिसमें 18 लाख 72 हजार 342 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था.

नीट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. यह परीक्षा भारत के 483 और 14 विदेशी शहरों के 3570 केंद्रों पर संपन्न हुई थी. विदेशों में अबूधाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, दुबई और कुवैत में परीक्षा हुई थी. देश में एम्स सहित 612 मेडिकल कॉलेजों की 92 हजार एमबीबीएस सीटों पर इस परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा. इसके अलावा बीडीएस और अन्य विधियों की सीटों में भी प्रवेश दिया जाएगा.

‘जब तक कॉन्सेप्ट क्लीयर नहीं, तब तक पूछती हूं, हिचकिचाती नहीं’
नीट यूजी टॉपर तनिष्का के पिता कृष्ण कुमार सरकारी टीचर हैं, जबकि मां सरिता कुमारी सरकारी स्कूल में लेक्चरर हैं. टॉपर तनिष्का ने बताया कि मैं पिछले दो साल से एलन की क्लासरूम स्टूडेंट हूं. मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं क्योंकि यह ऐसी फील्ड है, जिसमें आप दूसरों की मदद कर खुद को सेटिस्फाई कर सकते हैं.

रोजाना इतने घंटे की सेल्फ स्टडी
उन्होंने आगे कहा कि नीट की तैयारी के दौरान कंसेप्ट्स को गहराई से समझने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रश्न पूछती थी, हिचकिचाती नहीं थी. कभी टेस्ट में मार्क्स कम आते थे तो पेरेन्ट्स मोटिवेट करते थे. उन्होंने कभी मार्क्स के लिए दबाव नहीं डाला और पॉजिटिविटी के साथ तैयारी करते रहने के लिए मोटिवेट किया. रोजाना 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी. नीट स्टूडेंट्स अंतिम समय में नहीं, बल्कि पहले दिन से ही लक्ष्य की तैयारी करें. क्लासरूम में जैसे-जैसे कोर्स आगे बढ़ता है तो आपको पिछला पढ़ा हुआ भी बार-बार रिवीजन करना होगा. टॉपिकवाइज छोटे-छोटे नोट्स बना सकते हैं.

तनिष्का ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा 98.6 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है. जबकि 10वीं कक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. इसके अलावा जेईई मेन्स में 99.50 परसेन्टाइल स्कोर कर चुकी है. दिल्ली एम्स से एमबीबीएस करने की इच्छुक तनिष्का कार्डियो, न्यूरो या ओन्कोलॉजी में स्पेशलाइजेशन करना चाहती है. परिवार मूलतः हरियाणा के नारनौल निवासी है.

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...