9.7 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यराजस्थान में 7 महिला थाने बंद, 210 पद भी समाप्त, जिले निरस्त...

राजस्थान में 7 महिला थाने बंद, 210 पद भी समाप्त, जिले निरस्त करने के बाद भजनलाल सरकार ने लिया फैसला

Published on

जयपुर

प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाए गए 9 जिलों को समाप्त कर दिया है। कैबिनेट के फैसले के बाद इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जिले खत्म होने का असर पुलिस और प्रशासनिक ढांचे पर व्यापक स्तर पर पड़ा है। सरकार ने 7 महिला पुलिस थानों को भी बंद कर देने का निर्णय लिया है। हालांकि पुलिस मुख्यालय की ओर से जिले निरस्त किए जाने के बाद नए स्वीकृत किए गए महिला पुलिस थानों को समाप्त नहीं करने का प्रस्ताव भेजा था। वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। सात महिला पुलिस थाने खत्म होने के साथ 210 पद भी समाप्त हो गए।

जब थाने नहीं तो नफरी क्यों
जिन 9 जिलों को समाप्त किया गया। उनमें से 7 जिलों में महिला थाने पूर्ववर्ती सरकार के समय स्वीकृत हो चुके थे। उन पुलिस थानों में एक एक एसएचओ, चार चार एएसआई और 30-30 पुलिसकर्मियों की नफरी भी स्वीकृत की गई थी। इसके लिए 210 नए पद स्वीकृत किए गए थे। नए पदों में 7 सब इंस्पेक्टर, 28 एएसआई, 21 हैड कांस्टेबल और 154 पुलिस कांस्टेबल के पद शामिल थे। अब इन पदों को समाप्त कर दिया गया है। वित्त विभाग का कहना है कि जब महिला थाने ही नहीं रहे तो अलग से नफरी की क्या जरूरत है।

ये जिले समाप्त किए थे सरकार ने
28 दिसंबर 2024 को प्रदेश की भाजपा सरकार ने गहलोत राज में बने 9 जिलों और तीन संभाग को समाप्त करने का फैसला लिया था। सीकर, बांसवाड़ा और पाली के संभाग के दर्जे को समाप्त किया गया था और दूदू, केकड़ी, गंगापुर सिटी, नीम का थाना, सांचौर, शाहपुरा, अनूपगढ, जोधपुर ग्रामीण और जयपुर ग्रामीण जिलों को भी निरस्त किया गया था। इन 9 जिलों में से जयपुर ग्रामीण और जोधपुर ग्रामीण को छोड़कर शेष सभी जिलों में महिला थाने खोले जाने का प्रावधान था लेकिन जिले निरस्त होने पर अब महिला थाने नहीं खुलेंगे।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...