8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालसीधी हादसे में 8 की मौत, यात्रियों से भरी बस टनल में...

सीधी हादसे में 8 की मौत, यात्रियों से भरी बस टनल में गिरी…अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रहे थे कार्यकर्ता

Published on

सीधी

एमपी के सीधी जिले में शुक्रवार देर शाम एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार मोहनिया टनल के पास यात्री बस पलट गई। इस हादसे में 8 लोगों के मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कि तीन दर्जन लोगों के इस हादसे में घायल हुए हैं। बताया जाता है कि बस में 50 यात्री सवार थे। इनमें से 12 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा कि ये सभी सीधी से अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए सतना आए थे।

प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि अनियंत्रित बस मोहनिया टनल के पास अचानक पलट गई। रात का समय होने से बचाव कार्य में दिक्‍कत आ रही है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्‍ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, तीन बसों की आपस में टक्कर हुई जिसके बाद बस टनल में गिर गई।

सीएम ने प्रकट किया शोक
हादसे में सीएम शिवराज ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सीधी में बस पलटने से हुई दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सीधी जिला प्रशासन, कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। रीवा मेडिकल कॉलेज और सीधी जिला अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं। दु:ख की इस घड़ी में मैं और प्रदेशवासी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

बस दुर्घटना का संज्ञान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार सीधी और रीवा जिला प्रशासन से संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। सीधी बस हादसे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घायलों के समुचित इलाज का प्रबंध करने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर सीधी के बीजेपी कार्यकर्ता घटना पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

दिग्विजय ने कहा- 50 लाख मिले मुआवजा
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- मप्र के सतना में अमित जी के आतिथ्य में हुए शिवराज सरकार के इवेंट से सीधी लौट रही बसों के टकराने से 5 लोगों की मौत की दुःखद खबर है। 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। चूंकि कार्यक्रम सरकारी था इसीलिए मुख्यमंत्री जी दुर्घटना की जिम्मेदारी लें व दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करें। बस दुर्घटना में मृत हुए प्रत्येक लोगों के परिजनों को 50 लाख व घायलों के लिए 5 लाख रुपए की मुआवजा राशि की अविलंब घोषणा करें।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...