10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यठाणे में चॉकलेट का लालच देकर बच्ची से बलात्कार, फरार आरोपी प्रयागराज...

ठाणे में चॉकलेट का लालच देकर बच्ची से बलात्कार, फरार आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सात वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार की वारदात सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान रमेशकुमार रामरक्षा जायसवाल (20) के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने सात वर्षीय बच्ची को चॉकलेट और आइसक्रीम का लालच दिया. इसके बाद उसे लेकर मीरा रोड इलाके में एक इमारत की छत पर ले गया. वहां 3 नवंबर की रात उसके साथ बलात्कार किया.

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रमेश कुमार मौके से फरार हो गया. पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार), 65 (2) (12 वर्ष से कम उम्र की लड़की से बलात्कार), 74 (शील भंग के इरादे से हमला) और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया.

इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी. इस बीच मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि आरोपी ठाणे से बाहर चला गया है. पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में है. पुलिस की एक टीम ने वहां जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बतात चलें कि पिछले महीने ठाणे में ही एक 17 साल की लड़की से बलात्कार की घटना सामने आई थी. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके तीन आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था.

जानकारी के मुताबिक, 6 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे ठाणे शहर के माजीवाड़ा और साकेत के बीच हुई थी. उस वक्त नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ जा रही थी. तभी चार लोगों ने उन दोनों को घेर लिया. इसके बाद आरोपियों ने दोनों को चाकू दिखाकर धमकाया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए.

इसके बाद आरोपियों ने भाई को भगाकर उसकी बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया. उन्होंने इस अपराध के बारे में किसी से बात करने पर दोनों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी. पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों को इस वारदात के बारे में बताया. परिजन कपूरबावड़ी थाने पहुंचे.

उनकी शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान योगेश मल्लिंगे (21), परशुराम लकड़े (28) और ओमकार पाटकर (22) के रूप में हुई है. चौथा आरोपी अविनाश धोत्रे फरार चल रहा है. पुलिस इस मामले की जांच के साथ ही उसकी तलाश कर रही है.

 

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...