7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यसरेराह शोहदे से बचकर भागती दिखी युवती... छेड़छाड़ का वीडियो देख एक्शन...

सरेराह शोहदे से बचकर भागती दिखी युवती… छेड़छाड़ का वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती के साथ सारे राह एक युवक छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है. वीडियो में युवती आरोपी युवक के चंगुल से खुद को छुड़ाकर भागती हुई भी नजर आ रही है.बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार को जनपद की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित चौड़ी गली की है जहां पर एक युवती के साथ रोहित नाम के एक युवक ने सारेरहा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया.

इस घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने यह पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आलाधिकारियों द्वारा इसका संज्ञान लेने पर मामले में पुलिस भी हरकत में आई और आनन फानन में पुलिस ने आरोपी युवक रोहित को गिरफ्तार करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

जिसकी जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी रूपाली राव ने बताया है कि आज थाना नई मंडी में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है. वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना नई मंडी में तुरंत इसमें सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया. लड़के की पहचान की गई. लड़के का नाम रोहित है जो थाना भोपा क्षेत्र का रहने वाला है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि हाल में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां दो युवतियों के साथ जो हुआ वह बेहद भयानक था. सड़क पर जा रही दोनों लड़कियों के साथ छेड़छाड़,अश्लील हरकत की गई और फिर जबरन मोबाइल छीन लिया गया. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this