8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालपेड़ से टकराते ही तेज रफ्तार कार में लगी आग... धू-धूकर जली,...

पेड़ से टकराते ही तेज रफ्तार कार में लगी आग… धू-धूकर जली, 4 की हालत गंभीर

Published on

इंदौर

इंदौर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

दरअसल, घटना इंदौर में स्टार चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पेड़ और बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके कारण गाड़ी में आग लग गई। घटना रात करीब सवा एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। कार में प्रवचन सिंह निवासी शीतल नगर, रोहित शर्मा गुलमोहर ग्रीन, अजय पिता ओम सिंह और उत्सव पिता गिरधारीलाल सवार थे। उत्सव बैंक में नौकरी करता है जबकि उसके तीन साथी निजी कंपनी में एचआर है।

जानकारी के मुताबिक चारों दोस्त घूमने के लिए निकले थे और रेडिसन होटल चौराहे से वापस घर की तरफ लौट रहे थे, तभी सामने से ट्रक आ गया और उससे बचने के चक्कर में कार डिवाइडर पर चढ़ गई। रफ्तार तेज होने के कारण डिवाइडर पार करते कार पेड़ में घुस गई। आसपास के लोगों ने गाड़ी से उन्हें बाहर निकाला। जैसे ही चारों युवक कार से बाहर निकले धमाके के साथ कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए है जिन्हें उपचार हेतु एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...