16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय2025 तक चीनी नौसेना में शामिल होंगे कुल 400 युद्धपोत, जिनपिंग के...

2025 तक चीनी नौसेना में शामिल होंगे कुल 400 युद्धपोत, जिनपिंग के मन में चल क्या रहा है?

Published on

बीजिंग

दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना बनाने के बाद भी चीन की भूख शांत नहीं हुई है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2025 तक नौसेना में कुल 400 युद्धपोत शामिल करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में चीनी नौसेना में 350 युद्धपोत शामिल हैं। चीनी सैन्य शक्ति पर पेंटागन की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, चीन अधिक आधुनिक युद्धपोतों का निर्माण कर रहा है। चीनी नौसेना तट से दूर समुद्र में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए विमानवाहक पोत और लॉजिस्टिक फोर्स के विस्तार पर काम कर रही है। वर्तमान में चीनी नौसेना में दो विमानवाहक पोत तैनात हैं और तीसरे का समुद्री परीक्षण चल रहा है। चीन का मकसद समुद्र के सतह पर अपनी सैन्य ताकत का विस्तार करना है।

400 युद्धपोतों को बनाने जा रहा चीन
मंगलवार को जारी पेंटागन की वार्षिक चीन सैन्य रिपोर्ट के अनुमान के अनुसार, 2025 तक, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी के 340 के अपने बेड़े से बढ़कर 400 जहाज तक बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अपनी नौसैनिक ताकत को लचीला और अत्याधुनिक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। वह पुराने पड़ रहे प्लेटफॉर्म्स को बदल रहा है। अभी तक चीनी नौसेना के पास कम क्षमता वाले युद्धपोत थे। अब उन्हें एक साथ मल्टी मिशन को अंजाम देने के लायक बनाया जा रहा है। ये युद्धपोत एक साथ कई तरह की भूमिकाएं निभा सकते हैं। इतना ही नहीं, इनमें से ज्यादातर युद्धपोत स्टील्थ तकनीक से लैस हैं।

2021 से चीनी नौसेना ने ताकत में किया बड़ा इजाफा
पेंटागन ने बताया कि चीनी नौसेना ने 2021 तक बड़े पैमाने पर उन्नत एंटी-शिप, एंटी-एयर और एंटी-सबमरीन हथियारों और सेंसर की विशेषता वाले आधुनिक मल्टी-रोल प्लेटफॉर्म का निर्माण किया है। इनमें कई ऐसे युद्धपोत शामिल हैं, जो शक्ति और आधुनिकता के मामले में अद्वितीय हैं। चीनी नौसेना ने पिछले साल चाइना कोस्ट गार्ड को 20 से अधिक पुराने युद्धपोत ट्रांसफर किए थे। इसके बाद चीनी नौसेना में जहाजों की कुल संख्या 255 से कम हो गई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 के अंत में चीनी नौसेना एक विमानवाहक पोत, एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट्स का एक नया बैच बना रही है।

7500 टन के डिस्ट्रॉयर बना रहा चीन
अमेरिकी रिपोर्ट में बताया गया है कि समुद्र की सतह पर चीनी सैन्य शक्ति के विस्तार का बड़ा हिस्सा दो कार्यक्रमों में समाहित है। इनमें 7,500-टन लुयांग III गाइडेड मिसाइल टाइप-52डी डिस्ट्रॉयर और 13,000-टन टाइप-55 रेन्हाई क्लास गाइडेड मिसाइल क्रूजर भी शामिल हैं। लुयांग III डिस्ट्रॉयर ड्यूअल बैंड एक्टिव इलेक्ट्रॉनिक स्कैन एरे (एईएसए) एयर सर्च रडार और अमेरिकी युद्धपोतों में मौजूद एमके-41 वर्टिकल लॉन्च सेल के जैसे 64 सेल वाले वर्टिकल लॉन्च सिस्टम बनाए गए हैं।

13000 टन के मिसाइल क्रूजर भी कम खतरनाक नहीं
रेन्हाई क्लास गाइडेड मिसाइल क्रूजर में भी ऐसे ही समान रडार लगे हुए हैं। यह युद्धपोत 112 वर्टिकल लॉन्च सेल से लैस होते हैं। इनमें एंटी शिप क्रूज मिसाइल, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी हथियारों सहित दूसरे कई हथियार शामिल होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस क्लास के युद्धपोतों में लैंड अटैक क्रूज मिसाइल और एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल को भी इंस्टॉल किया जा सकता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, मई तक चीनी नौसेना के पास रेन्हाई क्लास के पांच क्रूजर हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...