16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यहरिद्वार से मुंबई घूमने आई महिला से रेप, टिकट चेक करने के...

हरिद्वार से मुंबई घूमने आई महिला से रेप, टिकट चेक करने के बहाने ट्रेन में की दरिंदगी

Published on

मुंबई

बांद्रा टर्मिनस परिसर में 54 वर्षीय एक महिला से शनिवार रात डेढ़ से दो बजे के दरमियान कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बांद्रा जीआरपी के सूत्रों ने बताया कि पीड़ित महिला उतराखंड के हरिद्वार जिले से अपने 19 वर्षीय बेटे के साथ मुंबई घूमने के लिए आई थी। यहां वह एक रिश्तेदार के पास जाने वाली थी, लेकिन रात अधिक हो जाने के कारण वह बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 के बीच में ही बेटे के साथ सो गई।

टिकट चेक करने के बहाने की दरिंदगी
पीड़ित महिला काआरोप है कि एक बजे वहां 27 वर्षीय एक व्यक्ति आया, जिसने महिला को चुपके से उठाया और टिकट चेक करने के बहाने उसको मौके से थोड़ी दूर ले जाकर पूछताछ करने लगा। पीड़िता की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति (आरोपी) उसको थोड़ी दूर खड़ी एक ट्रेन के पास ले गया, जो खाली था। वहां उसने जबरन उसको गार्ड के केबिन में चढ़ा दिया और उसके साथ रेप कर भाग गया।

कचरा बिनने वाला है आरोपी
इसकी जानकारी उसने बेटे और रिश्तेदार को दी। फिर सभी लोग बांद्रा जीआरपी पहुंचे। जीआरपी आयुक्त डॉ. रविंद्र शिसवे ने बताया कि आरोपी कचरा बिनने वाला है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। सोमवार को आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। गार्ड केबिन खुले होने की जांच की जा रही है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this