11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यबीजेपी हेडक्वार्टर में चले लात घूंसों के बाद एक्शन, महामंत्री को तुरंत...

बीजेपी हेडक्वार्टर में चले लात घूंसों के बाद एक्शन, महामंत्री को तुरंत पद से हटाया, जानें पूरा प्रकरण

Published on

जयपुर

राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में हुए झगड़े की वजह से पार्टी नेताओं की खूब किरकिरी हुई। पार्टी मुख्यालय में चले लात घूसे दिनभर चर्चा का विषय बने रहे। हर तरफ यही चर्चा रही कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई जिससे मंच पर ही झगड़ा हो गया। हैरानी की बात यह है कि जो लात घूसे चले, वे सब पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में चले। पूरा घटनाक्रम मदन राठौड़ की आंखों के सामने हुआ। इस झगड़े की वजह से प्रदेशाध्यक्ष काफी नाराज हुए। उन्होंने अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए। इसके बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीन खान मेवाती ने मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से हटा दिया।

सिरोही के रहने वाले हैं जावेद कुरैशी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी पिछले कई वर्षों से संगठन में सक्रिय हैं। करीब साल भर पहले उन्हें मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया था। इससे पहले वे मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। मोर्चा की अहम बैठक में गुरुवार 27 फरवरी दोपहर को सभी पदाधिकारी बीजेपी मुख्यालय में थे। बैठक के बाद प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का अभिनन्दन समारोह होना था। अभिनंदन समारोह में जयपुर के रामगंज निवासी जैकी ने मदन राठौड़ की अगवानी की। जैकी ही उन्हें मंच के ऊपर तक लेकर आए थे। बाद में जब जैकी ने कुर्सी खींचकर बैठने की कोशिश की तो महामंत्री जावेद कुरैशी ने धक्का मार दिया। इसके बाद जावेद और जैकी उलझ पड़े।

लात घूसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बीजेपी मुख्यालय में दोपहर साढ़े 12 बजे बैठक शुरू होनी थी जो कि करीब एक बजे शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद दोपहर ढाई बजे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ कार्यक्रम में पहुंचे थे। जब वे मंच पर पहुंचे उसी दौरान जावेद और जैकी आपस में उलझ पड़े। कवरेज के लिए तमाम मीडियाकर्मी वहां मौजूद थे और इसी दौरान जावेद और जैकी ने एक दूसरे से झगड़ पड़े। दोनों ने एक दूसरे की कॉलर पकड़ ली और गुत्थमगुत्था हो गए। लात घूसे भी चले। बाद में बड़ी मुश्किल से उन्हें अलग अलग किया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मीडियाकर्मियों ने कैमरों में और मोबाइल में रिकॉर्ड किया। यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...