16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयAdani-Hindenburg Issue: केंद्र ने कहा- कमेटी बनाने को तैयार, लेक‍िन…सीजेआई बोले- बुधवार...

Adani-Hindenburg Issue: केंद्र ने कहा- कमेटी बनाने को तैयार, लेक‍िन…सीजेआई बोले- बुधवार को प्रपोजल लेकर आइए

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि शेयर बाजार के लिए रेगुलेटरी सिस्टम को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित करने प्रस्ताव को लेकर उसे कोई आपत्ति नहीं है। शीर्ष अदालत हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट के मामले की सुनवाई कर रही थी। बेंच की अध्यक्षता सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ कर रहे थे।

हालांकि सीजेआई की बेंच को केंद्र सरकार ने बताया कि व्यापक हित को देखते हुए वह सीलबंद लिफाफे में समिति के लिए विशेषज्ञों के नाम और उसके कार्यक्षेत्र की जानकारी देना चाहती है। इस पर सीजेआई ने कहा कि बुधवार तक प्रपोजल लेकर आए। हम पहले उसे देखना चाहते हैं। शीर्ष अदालत ने दो जनहित याचिकाओं को शुक्रवार को सुनवाई के लिए लिस्ट करा दिया। याचिकाओं में निवेशकों को नुकसान पहुंचाने और अडाणी समूह के शेयरों को कृत्रिम तरीके से गिराने का जिक्र है।

केंद्र सरकार और सेबी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सिस्टम हालात से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को समिति बनाने में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन विशेषज्ञों के नामों का सुझाव हम दे सकते हैं। हम सीलबंद लिफाफे में नाम सुझा सकते हैं।

कोर्ट ने कहा था- भारतीय निवेशकों के हितों की रक्षा की जरूरत
मेहता ने आशंका जताई कि पैनल को लेकर किसी भी चीज के सामने आने से बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट पर 10 फरवरी को कहा था कि भारतीय निवेशकों के हितों की रक्षा की जरूरत है। न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित कर रेगुलेटरी सिस्टम को मजबूत करने के लिए विचार करने के लिए कहा था।

सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थीं दो याचिकाएं
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद भारतीय शेयर बाजार पर खासा असर पड़ा था। अडाणी ग्रुप के कुछ शेयर औंधे मुंह नीचे गिरे। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई थीं। एक याचिका एडवोकेट विशाल तिवारी ने दायर की है जबकि दूसरी एमएल शर्मा ने। तिवारी की मांग है कि पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित कर सच का पता लगाया जाए। जबकि शर्मा का कहना है कि हिंडनबर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...