9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यचुनाव में हार के बाद पूर्व विधायक ने बंद करवा दी लड़कियों...

चुनाव में हार के बाद पूर्व विधायक ने बंद करवा दी लड़कियों के लिए चलाई गई फ्री बस सेवा, जानिए क्या बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद नेताओं का गुस्सा सामने आने लगा है। रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से चुनाव हारे बलराज कुंडू ने उनके द्वारा लड़कियों के लिए चलाई जा रही मुफ्त बस सेवा को बंद कर दिया है। बलराज कुंडू हरियाणा जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष हैं और 2019 में महम विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीते थे लेकिन इस बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है।

बलराज कुंडू ने हार के बाद अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई थी और इस मीटिंग में समर्थकों की मांग पर उन्होंने यह फैसला लिया है। कुंडू के समर्थकों ने कहा कि मुफ्त बसें चलाए जाने के बावजूद भी उनके नेता को हार मिली है और छात्राओं को स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी ले जाने वाली फ्री बसें बंद की जाएं।

2019 में बड़े अंतर से जीते थे कुंडू
बलराज कुंडू ने 2019 में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता आनंद सिंह दांगी को 12000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव के नतीजे बलराज कुंडू के लिए अच्छे नहीं रहे और वह पूरा जोर लगाने के बाद भी जीत तर्ज नहीं कर सके।

कुंडू को आनंद सिंह दांगी के बेटे बलराम दांगी ने 18060 वोटों से हराया है। इस सीट पर तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार राधा अहलावत रहीं। राधा अहलावत ने 29211 वोट हासिल किए जबकि बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े पूर्व खिलाड़ी दीपक हुड्डा चौथे स्थान पर रहे हैं।

18 बसें चला रहे थे कुंडू
बताना होगा कि बलराज कुंडू समाजसेवा के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने महम के आसपास के गांवों से स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए 18 बसें चलवाई थी। यहां की छात्राओं को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में परेशानी होती थी लेकिन इस फ्री बस सेवा से निश्चित रूप से उन्हें मदद मिल रही थी और आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ता था। लेकिन चुनाव में हार मिलते ही बलराज कुंडू ने कहा है कि बसें चलाए जाने के पीछे राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था और वह यह काम समाजसेवा के लिए करते थे लेकिन अपने समर्थकों की मांग पर उन्हें बसें बंद करने का फैसला लेना पड़ रहा है।

बलराज कुंडू ने 2017-18 में लड़कियों के स्कूल-कॉलेज आने-जाने के लिए फ्री बसें शुरू की थी। मौजूदा वक्त में वह 18 बसें चला रहे थे। इन बसों की वजह से छात्राओं को सुरक्षा का भी अहसास रहता था।बसें बंद हो जाने की वजह से निश्चित रूप से छात्राओं को स्कूल और कॉलेज जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब उनके सामने हरियाणा रोडवेज की बस, प्राइवेट बस, ऑटो से जाने का ही विकल्प बचा है। इसलिए महम और इसके आसपास के गांवों से रोहतक में स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को निश्चित रूप से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...