14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeभोपालकथा के बाद यजमान की पत्नी को ले उड़ा कथावाचक धीरेंद्र आचार्य...

कथा के बाद यजमान की पत्नी को ले उड़ा कथावाचक धीरेंद्र आचार्य का चेला, महिला बोली- मैं पति के साथ नहीं रहूंगी

Published on

छतरपुर

एमपी के छतरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यह मामला पंडित धीरेंद्र आचार्य के शिष्य से जुड़ा हुआ है। उनका एक शिष्य नरोत्तम दास दुबे है जो कथा करने के लिए छतरपुर जिले के गांव में गया था। गांव में राहुल तिवारी नाम का शख्स यजमान बना था। नरोत्तम दास दुबे कथा के दौरान यजमान की पत्नी को फांस लिए। यजमान की पत्नी को कथावाचक से प्यार हो गया है। इसकी शुरुआत 2021 में हुई थी। दोनों आपस में बात करने लगे।

पांच अप्रैल 2022 को कथावाचक नरोत्तम दास दुबे यजमान की पत्नी के लेकर फरार हो गए। एक महीने तक पति अपनी पत्नी के लौटने का का इंतजार करता रहा। इसके बावजूद पत्नी नहीं लौटी। अब पति ने छतरपुर एसपी से मिलकर कथावाचक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपी कथावाचक की तलाश में जुटी है। वहीं, महिला का एक बच्चा है। महिला के पति ने बताया कि हमने सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के सामने थाने में महिला दो दिन पहले पेश हुई थी। छतरपुर पुलिस ने महिला के पति को भी बुलाया था। महिला ने पुलिस के सामने पति से कहा कि हमें तुम्हारे साथ नहीं रहना है। पति ने कहा कि आरोपी नरोत्तम दास दुबे चित्रकूट में रहने वाले जगद्गुरु धीरेंद्राचार्य का शिष्य है। उन्होंने ही कथा के लिए भेजा था। पति ने कहा कि दोनों ने भागकर शादी कर ली है।

कथावाचक से कर ली शादी
पति के अनुसार उसकी शादी 2014 में हुई थी। आठ साल का एक लड़का है। पत्नी ने घर से जूलरी और 80 हजार रुपए लेकर कथावाचक के साथ भागी है। उनके साथ शादी भी कर ली है। जूलरी की कीमत करीब दो-ढाई लाख रुपए है। हम भी अब अपनी पत्नी को साथ नहीं रखना चाहते हैं लेकिन कथावाचक को सजा मिले।

छतरपुर एसपी अमित सांघी ने कहा कि महिला कोतवाली थाना क्षेत्र से गई थी। वह विवाहित है। गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करवाई गई थी। उस महिला के एसडीएम के समक्ष बयान करवाए गए हैं। महिला ने बताया कि उसका पति परेशान करता था, इसलिए वह घर से चली गई है। अभी कुछ मामला नहीं बना है। जांच चल रही है। अगर कोई संज्ञेय अपराध बनेगा तो कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

More like this

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...