4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयगोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से दो साल बाद भारत-चीन की सेना पीछे, पहले वाली...

गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से दो साल बाद भारत-चीन की सेना पीछे, पहले वाली स्थिति कब आएगी?

Published on

नई दिल्ली

भारत और चीन की सेनाओं ने गुरुवार को घोषणा करके बताया कि उन्होंने ईस्टर्न लद्दाख के गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स (पट्रोलिंग पॉइंट-15) इलाके से पीछे हटना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही दो साल पहले जो तनाव शुरू हुआ था, वह सुलझने के मुकाम पर आ गया है। गतिरोध के आखिरी पॉइंट पर भी सैनिक पीछे हटने शुरू हो गए। हालांकि एलएसी पर डेमचॉक और डेपसांग एरिया में अब भी गतिरोध कायम है, लेकिन यह विवाद कई वर्ष से चल रहा है। गुरुवार को भारत और चीन की तरफ से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि 16वें दौर की कोर कमांडर स्तर के बीच बनी सहमति के हिसाब से यह फैसला लिया गया। यह सीमाई इलाके में शांति के लिए अच्छा है। ईस्टर्न लद्दाख में ही पैंगोंग, गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स एरिया से सैनिक पीछे हट गए हैं, लेकिन चुनौती अब भी कई हैं। एलएसी के दोनों तरफ दोनों देशों ने हजारों की संख्या में सैनिक तैनात किए हैं, जिन्हें पीछे करना यानी शांति वाली स्थिति में फिर से भेजना असल चुनौती है।

दो बड़े पॉइंट्स पर बात नहीं
चीन के साथ गतिरोध के दो बड़े पॉइंट डेमचॉक और डेपसांग अब भी बरकरार हैं।
हालांकि इन जगहों पर कई साल से भारत और चीन के बीच विवाद चल रहा है।
चीन का कहना है कि पुराना मसला है, इसलिए इस पर फिलहाल बात नहीं होगी।
पूरी तरह शांति बहाली अभी नहीं
पूर्वी लद्दाख में ही पैंगोंग एरिया, गोगरा, हॉट स्प्रिंग एरिया से डिसइंगेजमेंट हो गया है लेकिन चुनौती अब भी कई हैं।
एलएसी के दोनों तरफ दोनों देशों ने हजारों की संख्या में सैनिक तैनात किए हैं, जिन्हें पीछे करना यानी शांति वाली स्थिति में फिर से भेजना असल टास्क है।
जब दो साल पहले तनाव शुरू हुआ तो युद्ध स्तर की तैयारी के तहत भारी संख्या में सैनिक तो तैनात किए ही गए, साथ ही तोप, टैंक, मिसाइल, रॉकेट लॉन्चर, फाइटर जेट भी तैनात हुए।
अभी बातचीत के जरिए जो डिसइंगेजमेंट हुआ है उसका मतलब है कि दोनों देशों के सैनिक पीछे हुए हैं। यानी वे आमने-सामने नहीं हैं, लेकिन पीछे की तरफ दोनों देशों की तैनाती पूरी है।

पहले वाली स्थिति कब आएगी?
पहले वाली स्थिति तब आएगी, जब दोनों देशों के सैनिक जो हजारों की संख्या में एलएसी के पास (आमने-सामने नहीं, बल्कि डेप्थ एरिया में) तैनात हैं, वे भी कम हों। साथ ही वहां तैनात सैन्य साजो सामान कम हो।
यह तभी हो सकता है जब दोनों देशों के बीच फिर भरोसा कायम हो। गलवान के बाद वह भरोसा टूट गया था। भरोसा फिर से कायम होने में वक्त लग सकता है।

क्या SCO समिट में मिलेंगे मोदी-शी?
भारत-चीन की सेनाओं के अचानक नरम रुख अपनाने के ऐलान के बाद अब सारी नजरें अगले हफ्ते शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन पर टिक गई हैं। 15 और 16 सितंबर को उज्बेकिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग आमने-सामने होंगे। हालांकि, सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं के मिलने के बारे में अभी तक विदेश मंत्रालय की ओर से कोई संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि तनातनी के दौर में पहली बार आए नरम रुख से बैठक की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मोदी सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। शी चिनफिंग पहले में वर्चुअली शामिल होने वाले थे, लेकिन अब वह भी आ रहे हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...