5.2 C
London
Friday, February 20, 2026
Homeराज्यआगरा: निजता हनन के मामले में फंसे आशिक मिजाज इंस्पेक्टर! छुट्टी लेकर...

आगरा: निजता हनन के मामले में फंसे आशिक मिजाज इंस्पेक्टर! छुट्टी लेकर गई महिला दरोगा की निकलवाई थी लोकेशन

Published on

आगरा

उत्तर प्रदेश आगरा के आशिक मिजाज इंस्पेक्टर की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। महिला दारोगा को कमरे में बुलाने के मामले में सस्पेंड होने के बाद अब निजता के हनन के मामले में फंस रहे हैं। आरोपी इंस्पेक्टर ने महिला दरोगा की बिना अनुमति के लोकेशन निकलवाई थी, जबकि महिला दारोगा छुट्टी लेकर गई थी। यही नहीं इंस्पेक्टर ने थाने के एसएसआई की भी लोकेशन निकलवाई थी, जो कि गैर कानूनी थी। इसमें महिला दारोगा की निजता का हनन हुआ है। जांच टीम ने इंस्पेक्टर को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

थाना एत्माद्द्वौला में रहे चर्चित इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार मिश्र पर प्रशिक्षु महिला दारोगा ने आरोप लगाए थे कि वे उसे रात को कमरे में सोने के लिए बुलाते थे। विरोध करने पर उसे अश्लील मैसेज भेजते थे। महिला दारोगा ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर शिकायत की थी। इसके अलावा कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। छेड़छाड़ और बदनीयत से महिला दारोगा को दबोचा गया था। महिला दारोगा की इस शिकायत पर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही एसएसआई अमित प्रसाद को भी निलंबित किया गया है। छुट्टी पर जाने के बाद महिला दारोगा की लोकेशन निकलवाने के आरोप भी लगाए थे। इस मामले में निजता का हनन का मामला सामने आ रहा है। मामले की जांच कर रही टीम ने नोटिस भेजा है।

लोकेशन पर उठे सवाल
किसी भी व्यक्ति की लोकेशन निकलवाना उसकी निजता का हनन का मामला बनता है। पुलिस सिर्फ उसी व्यक्ति की लोकेशन निकलवा सकती है जो किसी अपराध में लिप्त हो। प्रशिक्षु महिला दरोगा ने अपने शिकायती पत्र में लिखा था कि जब वह छुट्टी लेकर जिला छोड़कर गई थी। तब इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र ने उनकी लोकेशन निकलवाई थी, जबकि उसने अनुमति लेने के बाद जिला छोड़ा था। पुलिस इंस्पेक्टर की इस कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में जांच टीम ने इंस्पेक्टर को नोटिस भेजा है।

इंस्पेक्टर पति को फंसाया गया
इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र का बचाव में उतरीं उनकी पत्नी ने पति का पक्ष लिया है। कहना है कि उनके पति को गलत फंसाया जा रहा है। पत्नी का कहना है कि महिला दारोगा की मां के कहने पर उसकी लोकेशन निकलवाई थी। पुलिस ने महिला दरोगा की मां को भी नोटिस भेजकर बुलाया है। मगर सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने एसएसआई अमित प्रसाद की भी लोकेेशन निकलवाई, जबकि अमित प्रसाद किसी भी अपराध में लिप्त नहीं थे। इस पूरे घटनाक्रम में इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं।

Latest articles

शिक्षा में नवाचार और भारतीय ज्ञान परंपरा का संगम: उच्च शिक्षा अब होगी रोजगारपरक – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार , आधुनिक तकनीक और भारतीय...

रेडियो बना जन-संवाद का सशक्त माध्यम, ‘मन की बात’ ने फूंकी नई जान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम...

पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना...

दूषित पानी के मुद्दे पर विधानसभा घमासान, कांग्रेस ने बोतलों में गंदा पानी दिखाकर किया प्रदर्शन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राजनीतिक पारा उस समय चढ़...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...