11.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस के सूनसान इलाके में पहुंचा अमेरिका जा रहा AI का विमान,...

रूस के सूनसान इलाके में पहुंचा अमेरिका जा रहा AI का विमान, जमीन पर सोने को मजबूर यात्री, बाइडन सरकार भी अलर्ट

Published on

सैनफ्रांसिस्‍को

एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्‍को जाने वाली फ्लाइट की रूस में लैंडिंग ने भारत से अमेरिका तक हंगामा खड़ा कर दिया है। मंगलवार को इंजन में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई173 को डायवर्ट कर रूस के मगदान में लैंड कराया गया। इमरजेंसी में हुई लैंडिंग पर अमेरिका अलर्ट है और उसका कहना है कि इस पूरे मामले पर वह नजर बनाए हुए है। मगर जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक यात्रियों को इस वजह से खासी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्‍हें जमीन पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

एयर इंडिया के दावे गलत!
एयर इंडिया की तरफ से यह दावा किया गया था कि प्लेन की लैंडिंग के बाद यात्रियों को सभी तरह की सहायता प्रदान की जा रही है। प्रवक्‍ता की तरफ से कहा गया था कि जल्द से जल्द फ्लाइट को गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक सुविधा प्रदान की जाएगी। एयर इंडिया के मुताबिक फिलहाल विमान की जांच जारी है और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए भी खेद जताया गया था। मगर इन दावों की सच्‍चाई कुछ और ही है। एयर इंडिया के एक बयान के उलट ऐसा लगता है कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जो यात्री सैन फ्रांसिस्को जा रहे थे उन्‍हें रूस के मगदान शहर के किसी होटल में नहीं बल्कि शयन गृह में ठहराया गया।

जमीन पर सो रहे यात्री
एक महिला जिनके पति इस फ्लाइट में थे, उन्‍होंने ट्विटर पर आपबीती बयान की। उन्‍होंने लिखा,’ मेरे पति भी फ्लाइट में हैं। उन्‍होंने मुझे बताया कि यह समय बुजुर्गों के लिए कितना मुश्किल है।’ इसके साथ ही उन्‍होंने एक फोटो भी शेयर की है। कहा जा रहा है कि मगदान में एयर इंडिया बोइंग 777-200 के 232 यात्रियों और क्रू की क्षमता वाला होटल नहीं है। जबकि अमेरिकी अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं तो एयर इंडिया एक प्‍लेन को मगदान पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। मगदान एक सूनसान जगह है और विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पर 200 से ज्‍यादा यात्रियों के लिए कोई सुविधा होना मुश्किल है।

अमेरिका रख रहा नजर
अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के रूस में आपात स्थिति में उतरने के बाद वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, ‘हम अमेरिका आ रहे एक विमान के बारे में जानते हैं, जिसे रूस में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। उस स्थिति पर हम करीब से नजर रख रहे हैं। मैं यह बताने में सक्षम नहीं हूं कि इस समय उड़ान में कितने अमेरिकी नागरिक सवार थे।’ बताया जा रहा है कि विमान में एक अमेरिकी यात्री भी है मगर इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...