16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeराष्ट्रीयAir India : नशे में धुत्त यात्री ने महिला पैसेंजर पर किया...

Air India : नशे में धुत्त यात्री ने महिला पैसेंजर पर किया पेशाब, अमेरिका से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

Published on

नई दिल्ली

हाल ही में एक विमान में यात्रियों के आपस में लड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। अब एयर इंडिया के विमान में हुई एक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अमेरिका से नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में नशे में धुत्त एक पुरुष यात्री ने महिला सह-यात्री पर पेशाब कर दिया। यह घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। एयर इंडिया ने मामले की जांच के लिए एक इंटरनल कमेटी का भी गठन किया और उस पुरुष यात्री को ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डालने की सिफारिश की। एयर इंडिया ने बताया कि यह मामला सरकारी समिति के अधीन है और उनके फैसला का इंतजार किया जा रहा है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष यात्री द्वारा महिला पर पेशाब करने की यह घटना विमान के बिजनेस क्लास में हुई। आरोपी यात्री की उम्र 70 साल के आसपास बताई जा रही है। पीड़ित महिला यात्री ने इस घटना के बारे में कैबिन क्रू को तुरंत जानकारी दी लेकिन उन्होंने गलत व्यवहार करने वाले यात्री को नहीं रोका और वो फ्लाइट के दिल्ली में लैंड करने के बाद आराम से चला गया। अखबार ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि पीड़ित महिला ने जब टाटा ग्रुप के चेयरमैन चेंद्रशेखरन को इस बारे में पत्र लिखा तो उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए।

महिला ने अपने पत्र में लिखा कि क्रू मेंबर्स ने मामले को हैंडल करने में संवेदनशीलता नहीं दिखाई। मैं व्यथित हूं कि एयरलाइन ने इस घटना के दौरान मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करने का कोई प्रयास नहीं किया।” महिला ने बताया कि एक अन्य यात्री द्वार उसे टोकने पर ही वह वहां से हटा। महिला ने कहा कि उसके कपड़े, जूते और बैग पूरी तरह से पेशाब की वजह से गीले हो गए। इसके बाद महिला ने खुद को साफ किया और क्रू ने उसे पजामा और स्लीपर दिए। वह करीब 20 मिनट तक टॉयलेट के पास खड़ी रही। दो घंटे बाद उसे क्रू की सीट पर बैठाया गया।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...