13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यअलीगढ़: वर्दी की ये कैसी हनक? पैर पकड़ गिड़गिड़ाती रही बुजुर्ग महिला,...

अलीगढ़: वर्दी की ये कैसी हनक? पैर पकड़ गिड़गिड़ाती रही बुजुर्ग महिला, हड़काते रहे सीओ साहब

Published on

अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की पुलिस एक बार फिर अपने कारनामों से सुर्खियों में है। यहां एक पुलिस अधिकारी का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है। सिविल लाइन सर्किल में तैनात सीओ अभय पांडे के पास एक बुजुर्ग महिला फरियाद लेकर पहुंची थी। सीओ साहब के पैर छूकर मदद करने की मिन्नत करने लगी। लेकिन, सीओ साहब का दिल नहीं पसीजा। पैर छूकर फरियाद करने वाली बुजुर्ग महिला को सीओ साहब ने वर्दी की हनक में बुरी तरह से फटकार दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीओ सिविल लाइन अभय पांडे के बुजुर्ग महिला को फटकारने का वीडियो तेजी से वायरल होने को लेकर चर्चा भी गरमा गई है। वीडियो में सीओ अभय पांडे बुजुर्ग महिला को फटकारते हुए कह रहे है कि खड़ी होइए, नहीं करूंगा मदद आपकी। जो करना हो कर लीजिएगा। आप फुटेज देने के लिए यहां पर यह काम कर रही है।

क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के गांव गोकुलपुर निवासी एक महिला ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। पीड़ित महिला का आरोप था कि गाय चोरी के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने उसके पति राजकुमार और उसके बेटे को गलत तरीके से जेल भेज दिया है। पति और बेटे को जेल भेजने से आहत बुजुर्ग महिला अपने गांव के लोगों के साथ पुलिस अधिकारियों के पास फरियाद लेकर पहुंची थी। पीड़ित महिला का आरोप पुलिस ने उसके पति और बेटे को गौकशी के आरोप में जेल भेज दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि 2 अप्रैल की देर रात पुलिस राजकुमार के गांव गोकुलपुर पहुंची। वहां गांव के लोगों की मौजूदगी में एक टेम्पो में गाय को लादकर सिविल लाइन थाना ले आई। वहीं, 3 अप्रैल को सिविल लाइन पुलिस ने राजकुमार और उसके बेटे को गाय चोरी और गोकशी के आरोप की धाराओं में चाकू के साथ जेल भेज दिया

पुलिस का आया बयान
इस मामले में पुलिस कहना है कि एक ग्रामीण की ओर से गाय चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। राजकुमार और उसका बेटा गाय को ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। वहीं, वायरल वीडियो पर अभी तक किसी भी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...