2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को हटाना चाहता है अमेरिका? जानें...

पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को हटाना चाहता है अमेरिका? जानें क्‍यों उठे गंभीर सवाल

Published on

इस्‍लामाबाद

पीटीआई नेता इमरान खान के शक्ति प्रदर्शन और सुप्रीम कोर्ट से मिली जीत के बाद पाकिस्‍तान की शक्तिशाली सेना के साथ उनकी जंग और ज्‍यादा गहराती जा रही है। पाकिस्‍तानी सेना इमरान खान के खिलाफ आर्मी ऐक्‍ट के तहत मामला दर्ज करके उन्‍हें अरेस्‍ट कर सकती है। इस बीच इमरान खान ने खुलकर कहा है कि 9 मई को हुए उनके ‘अपहरण’ के पीछे सेना प्रमुख असीम मुनीर का हाथ है। इस बीच पाकिस्‍तान के सैन्‍य हलके में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्‍या अमेरिका सेना प्रमुख जनरल मुनीर को हटाना चाहता है। इस आशंका की पीछे एक बड़ी वजह जाल्‍मे खलीलजाद हैं जो अफगानिस्‍तान के लिए अमेरिका के दूत रह चुके हैं और तालिबान के साथ उन्‍होंने डील कराई थी। आइए जानते हैं पूरा मामला

दरअसल, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्‍तान में भारी हिंसा शुरू होने पर जाल्‍मे खलीलजाद ने कई ट्वीट करके पीटीआई नेता का खुलकर समर्थन किया है। बाइडन सरकार के करीबी और पाकिस्‍तान तथा अफगानिस्‍तान मामलों के विशेषज्ञ जाल्‍मे खलीलजाद ने इस पूरे विवाद के समाधान के लिए पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख मुनीर के इस्‍तीफे की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना ने अपने कदम पीछे खींचने की बजाय नाटक को और बढ़ाने जा रही है। ऐसी अफवाह है कि पाकिस्‍तानी सेना का इरादा इमरान खान की पत्‍नी बुशरा बीबी को अरेस्‍ट करना है।

‘असीम मुनीर देशभक्‍त हैं तो इस्‍तीफा दें’
अमेरिकी दूत रह चुके जाल्‍मे ने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना चाहती है कि इमरान खान के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्‍हें लंबे समय के लिए जेल में रखा जाए। उन्‍होंने कहा कि यह अक्षम्‍य लापरवाही वाला कदम होगा। मैं एक बार फिर से दोहराता हूं कि आर्मी चीफ जनरल मुनीर अगर देशभक्‍त हैं तो उन्‍हें इस्‍तीफा दे देना चाहिए और चुनाव की डेट का ऐलान करके चीजों को रास्‍ते पर लाना चाहिए। उन्‍होंने पाकिस्‍तान की जनता से अपील की कि अगर सेना विनाशकारी कदम उठाती है तो वे इसका विरोध करें।

जाल्‍मे ने यह भी कहा कि ऐसी आशंका है कि इमरान खान की जेल के अंदर हत्‍या हो सकती है। जाल्‍मे खलीलजाद जहां खुलकर इमरान खान का समर्थन कर रहे हैं, वहीं बाइडन प्रशासन ने भी अप्रत्‍यक्ष रूप से इमरान खान के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर दिया है। अमेरिका ने सोमवार को कहा कि पाकिस्‍तान की जनता के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता वेदांत पटेल ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर कहा था कि किसी भी गिरफ्तारी के दौरान देश के कानून का सम्‍मान किया जाना चाहिए।

इमरान खान और अमेरिका में बढ़ रही है दोस्‍ती
बता दें कि इमरान की जब गिरफ्तारी नहीं हुई थी, उससे पहले अमेरिका के पाकिस्‍तान में राजदूत ने इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी से मुलाकात की थी। इमरान खान खुद भी अमेरिकी अधिकारियों से कई बार बात चुके हैं। कई विश्‍लेषक यह भी कह रहे हैं कि चीन की गोद में चले गए पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख मुनीर को सबक सिखाने के लिए अमेरिका इमरान खान का साथ दे रहा है। इमरान खान की गिरफ्तारी से ठीक पहले चीन के विदेश मंत्री पाकिस्‍तान पहुंचे थे। उन्‍होंने ‘घर’ को सुधारने की नसीहत दी थी।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...