3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के विरोध के बीच पाकिस्तान ने इस देश को दिया CPEC...

भारत के विरोध के बीच पाकिस्तान ने इस देश को दिया CPEC में शामिल होने का न्योता

Published on

नई दिल्ली,

तुर्की के दो दिवसीय दौरे के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तुर्की को China-Pakistan Economic Corridor (सीपीईसी) प्रोजेक्ट में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है. अरबों डॉलर का यह प्रोजेक्ट पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK)  से होकर गुजरता है. जिस कारण से भारत हमेशा से इसका विरोध करता रहा है.

जुलाई में भारतीय विदेश मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अन्य देशों को इसमें शामिल करने का कोई भी कदम भारत की संप्रुभता एवं क्षेत्रीय अखंडता का सीधा उल्लंघन है. शहबाज शरीफ ने यह प्रस्ताव राजधानी अंकारा में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पेश किया.

तुर्की को दिया प्रस्ताव
पाकिस्तानी न्यूजपेपर डॉन के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने प्रस्ताव देते हुए कहा कि चीन और पाकिस्तान के साथ तुर्की भी इस आर्थिक गलियारे में सहयोगी बने. शरीफ ने कहा कि तुर्की के आने से यह गठबंधन और मजबूत होगा और इससे हम आज की चुनौतियों का सामना कर पाएंगे.

रिपोर्टस के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने कहा है कि अगर तुर्की सीपीईसी में शामिल होने के लिए तैयार होता है तो वो चीन के साथ इस मामले पर बात करेंगे. पाकिस्तान ने तुर्की को यह प्रस्ताव ऐसे समय में दिया है, जब भारत के कड़े विरोध के बावजूद दोनों देशों ने (चीन और पाकिस्तान) अफगानिस्तान में भी इस प्रोजेक्ट का विस्तार करने की इच्छा जताई है.

भारत करता रहा है विरोध 
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से प्रोजेक्ट गुजरने के कारण भारत हमेशा से इसका विरोध करता रहा है. जून में सीपीईसी में नए देशों को शामिल करने की खबरों के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. बयान जारी करते हुए बागची ने कहा था कि इस तरह का कोई भी कदम स्वाभाविक रूप से अनुचित, अवैध और अस्वीकार्य है. विदेश मंत्री ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा था कि इस प्रकार का कोई भी कदम भारत की संप्रुभता एवं क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ है.

क्या है चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी)
सीपीईसी चीन की महत्वकांक्षी योजना बेल्ट एंड रोड परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसका मकसद व्यापार मार्गों को नए तरीके से बनाना है. इस प्रोजेक्ट में चीन ने लगभग 60 अरब डॉलर का निवेश किया है. यह प्रोजेक्ट चीन के शिनजियांग प्रांत को ईरान के पास अरब सागर तट पर स्थित ग्वादर पोर्ट से जोड़ता है. सीपीईसी प्रोजेक्ट पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन जैसे विवादित क्षेत्रों से होकर गुजरता है. इस प्रोजेक्ट की मदद से चीन काराकोरम हाइवे से गुजरते हुए अरब सागर तक पहुंच जाएगा.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...