14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअमृतपाल तुम कौम के ​गद्दार हो... भारत के इस सिख सरदार की...

अमृतपाल तुम कौम के ​गद्दार हो… भारत के इस सिख सरदार की दहाड़ सुनकर हिल जाएगा पाकिस्तान

Published on

नई दिल्ली

रौबदार मूछें, निडर आंखें, पीली पगड़ी… ये व्याख्या उस सिख सरदार की है जिसकी बातें सुनकर पाकिस्तान हिल जाएगा। जब से पंजाब में अशांति फैलाने के लिए अमृतपाल सिंह के पाकिस्तान कनेक्शन का पता चला है, कई तरह की बातें हो रही हैं। सोशल मीडिया पर एक तबका यह भी चर्चा कर रहा है कि बात यहां तक पहुंच गई, इसमें फेल्योर किसका है? क्या पंजाब में जो कुछ हो रहा है, उसमें मोदी सरकार की विफलता है? क्या राज्य सरकार चीजों को ठीक तरह से हैंडल नहीं कर पाई? ऐसे में यह सिख सरदार साफ-साफ कहता है कि यह केंद्र या राज्य सरकार का फेल्योर नहीं है। यह मेरे जैसे सही सोचने वाले लोगों की विफलता है। ये उस साइलेंट मेजॉरिटी की विफलता है कि हम ऐसे लोगों को अलग-थलग नहीं कर पाए। वह डंके की चोट पर कहते हैं कि क्या करे सरकार? हमें करना है न, हमें ऐसे लोगों से निपटना है। हमें इनसे कहना है कि तुमने गुरु ग्रंथ साहब का अपमान किया है, सिखी को दाग लगाया है। तुम डरपोक हो, तुम बुजदिल हो, तुम कायर हो। तुम महाराज की पालकी के पीछे छिपकर आते हो। तुम गद्दार हो कौम के।

जब किसी मामले में धार्मिक ऐंगल सामने आता है तो लोग बोलने से बचते हैं। लेकिन कई सिख सरदारों ने जिस तरह तिरंगा झंडा हाथों में लेकर दिल्ली समेत कई शहरों में प्रदर्शन किया है, पाकिस्तान का एजेंडा फ्लॉप हो गया है। अमृतपाल सिंह को दुबई से पंजाब भेजकर सिख कौम को बरगलाने की पाकिस्तान की साजिश खुलकर सामने आ गई है। लंदन समेत दुनिया के कई शहरों में कुछ खालिस्तानी तिरंगे का अपमान करते दिखाई दिए तो भारतीय सिख बरस पड़े।

आगे पढ़ने से पहले जान लीजिए कि अमृतपाल को खुलेआम गद्दार कहने वाले और पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाने वाले यह सरदार कौन हैं। इनके एक-एक शब्द सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लाखों लोग उन्हें सुन चुके हैं। ट्विटर प्रोफाइल में चंडीगढ़ पता और खुद को रिसर्चर बताने वाले इस सिख का नाम रमणीक सिंह मान है। वह राजनीतिक विश्लेषक हैं। प्रोफाइल में उन्होंने 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के सरेंडर की ऐतिहासिक तस्वीर लगा रखी है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की बात करने वाले मान हिंदू-सिख एकता पर जोर देते रहे हैं।

तुम इस देश के गद्दार हो…
अमृतपाल पर उन्होंने खुलकर कहा, ‘तुम इस देश के गद्दार हो। तुम वो ग्राउंड, मैदान वो खेत तैयार कर रहे हो जिसमें मौत के अलावा कोई और फसल नहीं होगी। जिसमें बर्बादी के अलावा कोई और फसल नहीं होगी। तुम उन लोगों के इशारे पर काम कर रहे हो जो इस देश को आगे बढ़ता हुआ नहीं देखना चाहते। उनको ये पता है कि ये सिख कौम है, इसको उलझाकर रखो। इनका फोकस आ गया कि हमारी लाखों एकड़ जमीन पाकिस्तान में है। आज भी… ननकाना साहब, लाहौर में, गुजरांवाला में पूरी सिखों की ही तो जमीन है। हम क्यों न क्लेम करें अपनी जमीन को? वे हमें उलझाकर रखना चाहते हैं, हिंदुओं से लड़ाओ। मोदी से लड़ाओ। आज एक हिंदुस्तान है एक फौज है। पहले तो 600 रियासतें थी, एक पंजाब थी… एक ऐसे जरनैल थे जो अकेले ही अफगानिस्तान में जाकर फतह कर आए थे। इनको सब पता है। उन्हें पता है कि ये वो कौम है जो तुमको रौंदते हुए निकल जाएगी। अलख जगा दो इनके अंदर तो ये छोड़ेंगे थोड़ी ना। हम लोग नहीं छोड़ेंगे इनको।’

रमणीक कहते हैं कि ये सीधी लड़ाई नहीं लड़ते क्योंकि इन्हें पता है कि जीत नहीं सकते। इसलिए प्रॉक्सी वॉर में 70 साल से लगे हैं। जितनी बार भी जंग लड़ी है, मुंह की खाई है। लंदन में कुछ लोगों ने खालिस्तान का झंडा लेकर तिरंगे हटाने की कोशिश की तो दुनियाभर के सिखों में गुस्सा देखने को मिला। दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई शहरों सिख नौजवान तिरंगा लेकर निकले। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देखिए गर्व से आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Latest articles

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...

पुलिसकर्मी के घर दुस्साहसिक लूट: बुजुर्ग महिला के सिर पर पत्थर से वार, कान नोचकर बाली ले भागा बदमाश

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना अंतर्गत करोंद इलाके में मंगलवार सुबह एक बेखौफ बदमाश...

भोपाल में गैस एजेंसियों का बड़ा फर्जीवाड़ा: 10 लाख की अवैध वसूली, हजारों सिलेंडर गायब फआईआर की तैयारी

भोपाल। राजधानी के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल और कोटरा सुल्तानाबाद स्थित बीएस एचपी...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...