19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी जी की एक और हार... केजरीवाल की रिहाई पर क्‍यों खुश...

मोदी जी की एक और हार… केजरीवाल की रिहाई पर क्‍यों खुश हो गए पाकिस्‍तानी, इस पूर्व मंत्री ने उगला जहर

Published on

इस्लामाबाद:

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल की रिहाई की खबर पाकिस्तान में भी सुर्खियां बनी है। पाकिस्तान की मीडिया ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया है। डॉन ने इस खबर को शीर्षक दिया- ‘मोदी के विरोधी केजरीवाल को भारत की शीर्ष अदालत ने रिहा किया।’ इतना ही नहीं पाकिस्तान के नेताओं ने तो इसे मोदी सरकार की हार बताते हुए खुशियां भी मनानी शुरू कर दी है। पाकिस्तान के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने इसे मॉडरेट भारत के लिए एक अच्छी खबर बताया है। चौधरी फवाद हुसैन पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ जहरीली बयानबाजी कर चुके हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की खबर शेयर करते हए चौधरी ने लिखा, ‘मोदी जी एक और लड़ाई हार गए। केजरीवाल रिहा हो गए। उदार भारत के लिए अच्छी खबर।’ इसके साथ ही चौधरी ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई से जुड़ी कई पोस्ट को शेयर भी किया है। ये पहली बार नहीं है जब चौधरी फवाद हुसैन ने भारत में चुनाव के दौरान होने वाली घटनाओं पर टिप्पणी की है। इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की थी और कहा था कि भारत के चुनाव में नरेंद्र मोदी को रोकना जरूरी है।

राहुल गांधी की कर चुके हैं तारीफ
कांग्रेस नेता का एक वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए हुसैन ने लिखा था- राहुल ऑन फायर। इसके बाद एक भारतीय टीवी चैनल से बात करते हुए फवाद चौधरी ने कहा था कि इस समय मोदी को रोकना जरूरी है। चौधरी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। पीएम मोदी ने बिना चौधरी का नाम लिए कहा था कि पाकिस्तान के नेता शहजादे (राहुल गांधी) की जीत चाहते हैं।

चौधरी ने बताई पीएम मोदी से नफरत की वजह
बयान पर विवाद के बाद चौधरी फवाद हुसैन ने पीएम मोदी के खिलाफ अपनी नफरत की वजह बताई थी। पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा से बात करते हुए उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगला और उन्हें नफरत और सांप्रदायिकता का निशान बताया। उन्होंने कहा, मैं न राहुल गांधी को जानता हूं न मोदी को जानता हूं। लेकिन मेरा एक सिद्धांत हैं कि हर तरह के कट्टरपंथ का विरोध करना है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...