8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यशाइना एनसी को 'इम्पोर्टेड माल' कहने पर अरविंद सावंत ने मांगी माफी,...

शाइना एनसी को ‘इम्पोर्टेड माल’ कहने पर अरविंद सावंत ने मांगी माफी, बोले- बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया

Published on

मुंबई,

मुंबा देवी सीट से शिवसेना शिंदे की उम्मीदवार शाइना एनसी को ‘इम्पोर्टेड माल’ कहने पर बुरी तरह घिरे शिवसेना यूबीटी के अरविंद सावंत ने अपने बयान पर माफी मांग ली है. उन्होंने कहा है कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया जबकि मैंने अपने 55 साल के राजनीतिक करियर में मैंने कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं किया.

अपने बयान में अरविंद सावंत ने कहा, ‘अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं और पूरा सम्मान करता हूं. सुर्पणका, रेवन्ना रेड्डी, मणिपुर की घटना .. इन सबको लेकर क्या बयानबाजी हुई? . किशोरी पेडनेकर के बारे में आशीष शेलार ने क्या कहा? रामे कसम वाला बयान, अब्दुल सत्तार ने सुप्रिया सुले के बारे में क्या कहा? क्या सभी घटनाओं में एफआईआर दर्ज की गई? मैं मांग करता हूं कि ऐसी सभी घटनाओं में एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए.’

अरविंद सावंत ने कहा, ‘केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसा किया गया. मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, मैंने अपना नाम भी नहीं लिया. एक बार फिर मैं कहना चाहता हूं कि अगर मेरे बयानों से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं.’

क्या कहा था अरविंद सावंत ने?
शाइना एनसी को महायुति का उम्मीदवार बनाए जाने पर अरविंद सावंत ने कहा था कि उनकी हालत देखिए… वो जिंदगीभर बीजेपी में रहीं. टिकट मिला एकनाथ शिंदे की शिवसेना से. यहां इम्पोर्टेड नहीं चलेगा. हमारे यहां ऑरिजनल माल चलता है. अमीन पटेल ही ऑरिजनल उम्मीदवार हैं.

दर्ज हुई थी एफआईआर
इस बयान के बाद शाइना एनसी ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में अरविंद सावंत के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. सावंत के बयान पर शाइना ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘वो एक महिला का सम्मान नहीं कर सकते हैं. एक सक्षम महिला जो एक प्रोफेशनल है और राजनीति में आती है. उनके लिए आप ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं? 2014 और 2019 में आपके लिए मोदीजी के नेतृत्व में हम सबने काम किया. इसलिए आपका ये हाल है. अब जो आप बेहाल हुए हैं, वो इस वजह से क्योंकि आपने एक महिला को ‘माल’ कहकर बुलाया है.’

 

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...