13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यअसम : वायरल हुई थीं भाजपा नेताओं की अंतरंग तस्वीरें, महिला ने...

असम : वायरल हुई थीं भाजपा नेताओं की अंतरंग तस्वीरें, महिला ने की आत्महत्या, पार्टी ने आरोपी को निकाला

Published on

नई दिल्ली

असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने एक सदस्य को इसलिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया क्योंकि उसका नाम पार्टी की एक महिला नेता की कथित आत्महत्या मामले में शामिल था। शुक्रवार को असम राज्य भाजपा किसान मोर्चा की एक महिला नेता ने गुवाहाटी शहर में अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला नेता ने यह कदम तब उठाया जब उनकी पार्टी के एक अन्य नेता के साथ अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। महिला नेता की पहचान गोलाघाट जिले के किसान मोर्चा सचिव 44 वर्षीय इंद्राणी तहसीलदार के रूप में की गई है। वह पिछले कुछ सालों से गुवाहाटी में रह रही थीं और पार्टी की सक्रिय सदस्य थीं।

प्रदेश भाजपा ने जारी किया बयान
जानकारी के मुताबिक असम प्रदेश बीजेपी ने शनिवार को एक आदेश जारी कर उस नेता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया, जो तस्वीरों में महिला नेता के साथ नजर आ रहे थे। दरअसल मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर महिला नेता की आपत्तीजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जानी लगीं। इसके बाद महिला नेता ने गुवाहाटी शहर में अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने क्या कहा है?
पुलिस ने कहा कि उन्हें शुक्रवार शाम को गुवाहाटी के बामुनीमैदान इलाके से फोन आया और उन्होंने मौके से बेहोश शव बरामद किया। महिला नेता के शरीर पर बाहरी चोटों के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने कहा, “उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”पुलिस ने कहा कि महिला नेता का शव शुक्रवार रात पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए गुवाहटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया और आगे की जांच जारी है।

गुवाहाटी के चांदमारी पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम करीब 5:40 बजे हुई।उन्होंने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि उसकी मौत आत्महत्या से हुई है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकती है। पुलिस ने कहा, “ऐसा संदेह है कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाया और इससे ही उसकी मौत हुई है।”

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...