7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यUP : वर्दी का रौब दिखाकर गहने और पैसे छीनने की कोशिश...,...

UP : वर्दी का रौब दिखाकर गहने और पैसे छीनने की कोशिश…, दंपति से लूटपाट करने वाला सिपाही गिरफ्तार

Published on

गोरखपुर,

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से खाकी को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है. बंगाल के रहने वाले दंपति से गोरखपुर में तैनात एक सिपाही ने लूटपाट करने का प्रयास किया है. मिली जानकारी के अनुसार बंगाल के रहने वाले दंपति बिहार के नरकटियागंज बस से गोरखपुर आये थे.

सौरव विश्वास नरकटियागंज में मजदूरी करते थे और अब वह रोजगार की तलाश में मुंबई जा रहे थे. इसी दरमियान प्लेटफार्म नंबर 9 पर खाकी वर्दी में एक सिपाही पहुंचता है और दंपति को वर्दी का खौफ दिखाकर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए ट्रेन से नीचे उतरवा देता है. इसके बाद चेकिंग करने के लिए साथ ले जाने की बात करता है और उन्हें अगवा कर लेता है।

पुलिस लाइन में तैनात गाजीपुर का रहने वाला आरोपी सिपाही अभिषेक यादव दंपति को अपनी गाड़ी पर बैठाकर गोरखनाथ थाने पर लेकर आया.वहां पर उसने सौरभ विश्वास को गोरखनाथ थाने के गेट पर उतार दिया. उसकी पत्नी को महिला थाना ले जाने की बात करके वह स्पोर्ट्स कॉलेज ले गया.यहां पर उसने महिला से उसके गहने और पैसे लूटने का प्रयास किया.महिला के शोर मचाने पर वह उसे मारने लगा और मौके से फरार हो गया.

पीड़ित सौरभ विश्वास बंगाल के नादिया जिला स्थित सुलवा गेट के निवासी है.सौरभ विश्वास ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी गोरखनाथ थाने के पुलिस कर्मियों को दी.सूचना पाकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई .पुलिस की सतर्कता के वजह से महिला को कुछ ही घंटे में स्पोर्ट्स कॉलेज से बरामद कर लिया गया. वहीं दूसरी तरफ आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित सौरव विश्वास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ जानलेवा हमला और फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है.सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर निलंबित भी कर दिया गया है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this