7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यबाबा सिद्दीकी मर्डर: लोनकर को महंगी लगी 1 करोड़ की सुपारी, फिर...

बाबा सिद्दीकी मर्डर: लोनकर को महंगी लगी 1 करोड़ की सुपारी, फिर UP मॉडयूल को दिया काम

Published on

नई दिल्ली,

मुंबई पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़े आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने बताया कि उसे अच्छी तरह से मालूम था कि बाबा सिद्दीकी कौन हैं और उनकी हत्या के बाद किस तरह की प्रतिक्रिया होगी. इस बात का ध्यान रखते हुए आरोपी ने शुभम लोनकर से 1 करोड़ रुपये की सुपारी की मांग की थी.

शुभम लोनकर ने बदल ली अपनी योजना
हालांकि, शुभम लोनकर ने इसे बहुत अधिक रकम बताते हुए अपनी योजना बदल ली. आरोपी के खुलासे के अनुसार, शुभम लोनकर को यह पता था कि उत्तर प्रदेश के लोग बाबा सिद्दीकी की महाराष्ट्र में छवि और कद के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते होंगे, और वे कम रकम में भी इस हत्या के लिए तैयार हो जाएंगे.

पनवेल और कल्याण-डोंबिवली के शूटर्स से महंगी डील रद्द होने के बाद शुभम लोनकर ने यह सुपारी उत्तर प्रदेश मॉड्यूल को दी, जिसके तहत धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह और शिवकुमार गौतम को हत्या के लिए हायर किया गया. मुंबई पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तार किए गए पांच नए आरोपी
संभाजी पारधी (43 वर्ष), पनवेल
राम कनौजिया (44 वर्ष), पनवेल
प्रदीप थोम्ब्रे (37 वर्ष), पनवेल
चेतन पारधी, अंबरनाथ
नितिन सप्रे (32 वर्ष), डोंबिवली

पहले गिरफ्तार हुए आरोपी
धर्मराज कश्यप, यूपी
गुरमेल सिंह, हरियाणा
प्रवीण लोनकर, पुणे
हरीश, यूपी

फरार आरोपी:
शिवकुमार गौतम, यूपी
शुभम लोनकर, पुणे
जीशान अख्तर, पंजाब

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...