8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम : पत्रकार बोलीं- अपने लेवल वालों का ही मिल रहा...

बागेश्वर धाम : पत्रकार बोलीं- अपने लेवल वालों का ही मिल रहा समर्थन, जवाब आया- मुंह मत खुलवाइए

Published on

भोपाल

पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। तमाम न्यूज चैनलों और अखबारों की सुर्खियों में भी वह छाए हुए हैं। इन सबके बीच एक पत्रकार के ट्वीट पर उनका जवाब वायरल हो रहा है। दरअसल, एक महिला पत्रकार ने कहा कि उन्हें केवल अपने लेवल वालों का ही समर्थन मिल रहा है। जिसके जवाब में बागेश्वर धाम सरकार से जुड़े होने का दावा करने वाले एक ट्विटर हैंडल की तरफ से जवाब आया है कि मुंह मत खुलवाइए, कच्चा चिट्ठा खुल जाएगा।

Twitter पर छिड़ी जंग
साक्षी जोशी नाम की पत्रकार ने ट्विटर पर लिखा, “अभी तो और गिरेगा ये वैसे भी सब अपने लेवल वालों का ही समर्थन मिल रहा है इसे।” पत्रकार के इस ट्वीट के जवाब में बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक अकाउंट होने का दावा करने वाले एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, “मुंह मत खुलवाइए साक्षी जोशी जी, अगर पूज्य सरकार का पर्चा खुल गया तो आपका बहुत कच्चा चिट्ठा खुल जाएगा। भाषा की मर्यादा रखें, विरोध करें।”

सोशल मीडिया पर आए तरह-तरह के रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के वायरल होने के बाद लोगों से इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए। संजय केडिया (@kediaSanjay11) नाम के शक्स ने लिखा, “पार्किंग में खेलने वाले अब ज्ञान बांट रहे हैं। # बागेश्वर धाम।” G. P (@ANIRUDD89) नाम के शख्स ने ट्वीट किया, “किसी एक की पोल खोलना जरूरी है।” पुष्पेंद्र (@pushpendra_9696) नाम के शख्स ने लिखा, “हमारे देश में भ्रष्टाचार दूसरा बड़ा धंधा है और हां अंधविश्वास पहले नंबर पर है, चाहे उसका ताल्लुक किसी मज़हब या धर्म से हो।”

बागेश्वर धाम सरकार को लेकर क्या है विवाद?
बागेश्वर धाम वाले कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर हंगामा थम नहीं रहा है। दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिना कोई सवाल पूछे लोगों की परेशानी जान लेने और उनकी समस्या का निदान बताने का दावा करते हैं। उनके ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार और दरबार पर कई सवाल उठ रहे हैं। साथ ही उन पर आरोप लग रहे हैं कि वह अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं, इन आरोपों पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि वो किसी भी चीज को ठीक करने का दावा नहीं करते हैं। यह सब कुछ गुरुजी की कृपा से होता है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...