7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यबाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा बहराइच, तीसरे शूटर शिवकुमार की क्रिमिनल हिस्ट्री...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा बहराइच, तीसरे शूटर शिवकुमार की क्रिमिनल हिस्ट्री तलाशने में जुटी पुलिस

Published on

बहराइच

महाराष्ट्र की राजधानी मायानगरी मुंबई में हुई बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की तपिश उत्तर प्रदेश तक महसूस की जा रही है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरे आरोपी की पहचान सामने आई है। हत्याकांड के बाद शूटर धर्मराज कश्यप को अरेस्ट किया गया है। वहीं, तीसरे शूटर को लेकर खबर आई है कि वह भी बहराइच का ही रहने वाला है। उसका नाम शिवकुमार उर्फ शिव गौतम बताया जा रहा है। शूटर धर्मराज कश्यप और फरार शूटर शिवकुमार गौतम कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने अब शिव गौतम के आपराधिक इतिहास को खंगालना शुरू कर दिया है।

मजदूरी करने गए थे पुणे
धर्मराज कश्यप और शिवकुमार उर्फ शिव गौतम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दोनों मजदूरी करने पुणे गए थे। इसके बाद वे दोनों वहां से मुंबई पहुंच गए। हालांकि, वे कैसे मुंबई पहुंचे, इसको लेकर कोई भी कुछ कह नहीं पा रहा है। इसकी जांच की जा रही है। बहराइच में पुलिस खोज कर रही है कि कहीं दोनों के किसी गैंग से संपर्क तो नहीं थे? इसके साथ ही पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुट गई है। मुंबई पुलिस ने भी इस मामले में यूपी पुलिस से संपर्क किया है।

रात को किया था हमला
बाबा सिद्दीकी पर उनके बेटे के ऑफिस में शनिवार की रात तीन शूटरों ने हमला किया। बाबा सिद्दीकी पर छह राउंड फायरिंग की गई। एक गोली बाबा सिद्दीकी के सीने में लगी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह उनके शव को कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। इस हत्याकांड को लेकर लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम की चर्चा है। वहीं, यूपी कनेक्शन के बाद अन्य एंगल पर भी जांच शुरू हो गई है।

एसटीएफ हुई अलर्ट
बाबा सिद्दीकी की हत्या का यूपी कनेक्शन सामने आने के बाद एसटीएफ की सारी यूनिट्स को अलर्ट किया गया है। वारदात में शामिल एक शूटर को मौके से भागने में सफलता मिली थी। ऐसे में बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए यूपी के अंडरवर्ल्ड की मदद लेने की आशंका जताई जा रही है। इस प्रकार की स्थिति को देखते हुए यूपी एसटीएफ इसकी खोज में जुट गई है।

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि अभी मुंबई पुलिस ने एसटीएफ से संपर्क नहीं किया है। इसके बाद भी यूपी एसटीएफ धर्मराज कश्यप, शिव गौतम और उसके साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है। दरअसल, एसटीएफ को शक है कि धर्मराज किसी संगठित गिरोह से जुड़ा था।

यूपी एसटीएफ को अंदेशा है कि धर्मराज को बाद में किसी खास काम से मुंबई भेजा गया। दरअसल, हत्याकांड की वारदात के दौरान धर्मराज का किसी पेशेवर शूटर की तरह पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शक पैदा कर रहा है। धर्मराज के किसी गिरोह से जुड़े होने का संदेह पुख्ता हो रहा है।

कहानी तो अलग ही है
धर्मराज कश्यप और शिव गौतम को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, वह अलग कहानी कहती है। कैसरगंज कोतवाली के गंडारा गांव के रहने वाले दोनों मजदूर के लिए गए थे। बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला का कहना है कि कि दोनों का कोई आपराधिक रेकॉर्ड फिलहाल नहीं मिला है। दोनों सामान्य परिवार के हैं। वे मजदूरी करने मुंबई गए थे। दोनों के बारे में सारी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...