15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालभोपाल: जिला पंचायत सदस्य ने बच्चे से डलवाया वोट, वीडियो कर दिया...

भोपाल: जिला पंचायत सदस्य ने बच्चे से डलवाया वोट, वीडियो कर दिया शेयर; भड़की कांग्रेस

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर 7 मई को हुई वोटिंग के दौरान जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर का नाबालिग बच्चे से वोट डलवाने का वीडियो वायरल हो रहा है. BJP नेता मेहर ने खुद वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. मामला सुर्खियों में आने के बाद वीडियो डिलीट भी कर दिया. अब इस मामले में कांग्रेस हमलावर हो गई है.

वहीं, चुनाव आयोग के पास भी शिकायत पहुंची है. मामला संज्ञान में आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कलेक्टर ने बैरसिया SDM को जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही जांच में दोषी पाए जाने पर पीठासीन अधिकारी और संबंधित शख्स पर कार्रवाई की बात कही है.

इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी को घेर लिया है. कमल नाथ के मीडिया सलाहकार व कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने कहा है, ”भाजपा ने चुनाव आयोग को बच्चों का खिलवाड़ बना दिया है. भोपाल में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने नाबालिग बेटे से डलवाया वोट. वोट डालते वक्त विनय मेहर ने वीडियो भी बनाया. वीडियो फेसबुक पर विनय मेहर ने किया पोस्ट. कोई कार्रवाई होगी?”

वहीं, जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा है कि बैरसिया विधानसभा में लोक सभा निर्वाचन से संबंधित वीडियो के संबंध में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एसडीम बैरसिया को जांच के आदेश दिए हैं. कार्यवाई प्रचलन में है. जांच में दोषी पाए जाने पर पीठासीन अधिकारी एवं संबंधित व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...