12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयसबसे बड़ा डेटा लीक! Dark Web पर 81.5 करोड़ भारतीयों की डिटेल्स,...

सबसे बड़ा डेटा लीक! Dark Web पर 81.5 करोड़ भारतीयों की डिटेल्स, हैकर का दावा

Published on

नई दिल्ली,

डार्क वेब पर 81.5 करोड़ भारतीय यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स मौजूद हैं. इन डिटेल्स में यूजर्स के नाम, नंबर, आधार कार्ड समेत तमाम दूसरी डिटेल्स शामिल हैं. ये भारत में हुआ सबसे बड़ा डेटा लीक हो सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो डार्क वेब पर मौजूद डेटा कोविड-19 के दौरान ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) द्वारा ली गई जानकारी से जुड़ा है.

हालांकि, ये डेटा लीक कैसे हुआ है, इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो CBI इस मामले की जांच कर रही है. डार्क वेब पर pwn0001 नाम के एक हैकर ने इस जानकारी का ऐड डाला था, जिसके बाद मामला सामने आया है.

हैकर के शेयर किए गए डेटा के मुताबिक, चोरी की गई जानकारियों में आधार कार्ड और पासपोर्ट्स तक की डिटेल्स शामिल हैं. इसके साथ ही यूजर्स का नाम, फोन नंबर और ऐड्रेस की जानकारी भी मौजूद है. हैकर ने दावा किया है कि ये डेटा Covid-19 के दौरान ICMR द्वारा इकट्ठा की गई जानकारी का हिस्सा है.

इस डेटा लीक की शुरुआती जानकारी अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस एजेंसी Resecurity ने स्पॉट की थी. 9 अक्टूबर को pwn0001 ने ब्रीच फोरम पर इस डेटा लीक की जानकारी दी थी. उसने 81.5 करोड़ भरतीय यूजर्स के डेटा की उपलब्धता की जानकारी शेयर की है, जिसमें आधार तक की डिटेल्स शामिल हैं.

रिसर्चर्स ने पाया कि लीक डेटा में 1 लाख फाइल्स मौजूद हैं, जिसमें भारतीय यूजर्स की डिटेल्स हैं. इन डेटा की एक्यूरेसी को चेक करने के लिए सरकारी पोर्टल पर वेरिफाई आधार फीचर का इस्तेमाल किया गया. इसमें जानकारी को सही पाया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस लीक के बारे में Cert-In ने भी ICMR को अलर्ट किया था.

COVID-19 टेस्ट का डेटा NIC (National Informatics Centre), ICMR और हेल्थ मिनिस्ट्री के वेबसाइट्स पर बिखरा हुआ है. इस वजह से इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि डेटा कहा से लीक हुआ है. खबर लिखते वक्त तक इस डेटा लीक पर IT मिनिस्ट्री या दूसरी सरकारी एजेंसियों का कोई जवाब नहीं आया है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...