8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPFI पर अब तक का सबसे बड़ा ऐक्शन: NIA, ED के 12...

PFI पर अब तक का सबसे बड़ा ऐक्शन: NIA, ED के 12 राज्यों में कई छापे, 106 गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का अबतक का सबसे बड़ा रेड देश के कई हिस्सों में जारी है। एनआईए PFI के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम समेत कुल 12 राज्यों में छापेमारी जारी है। उधर, ईडी भी ने पीएफआई के कई ठिकानों पर रेड किया है। जांच एजेंसियों ने इस मामले में पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया है।

केरल में PFI ठिकानों पर छापे
एनआईए और ईडी ने तिरुवनंतपुरम में PFI के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने PFI से जुड़े लोगों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। मंजेरी में PFI चेयरमैन ओमा सालेम के ठिकानों पर भी रेड डाली गई है। रेड में 4 पीएफआई को हिरासत में लिया गया है। ओमा सलेम, पीएफआई के केरल राज्य चीफ मोहम्मद बशीर, राष्ट्रीय सचिव वीपी नजरूद्दीन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी कोया को हिरासत में लिया गया है।

12 राज्यों मे NIA की छापेमारी
केंद्रीय जांच एजेंसी NIA और ईडी की तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम, बिहार, नई दिल्ली समेत 12 राज्यों में छापेमारी चल रही है। महाराष्ट्र में भी PFI से जुड़े 100 ठिकानों पर NIA की रेड चल रही है। मध्य प्रदेश के इंदौर में भी PFI के दफ्तर पर छापा चल रहा है। बिहार के पूर्णिया में भी रेड चल रहा है।मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन में पीएफआई के एमपी के स्टेट लीडर्स को हिरासत में लिया गया। 4 लीडर्स को मध्यप्रदेश के उज्जैन और इंदौर से एनआईए ने हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक, टेरर फंडिंग मामले को लेकर ये छापेमारी की गई है। मध्यप्रदेश के ठिकानों से टेरर फंडिंग जुड़े लेनदेन और साहित्य बरामद हुए हैं।

तेलंगाना में PFI का ऑफिस सील
एनआईए ने तेलंगाना के हैदराबाद और चंद्रयानगुट्टा में PFI के ऑफिस को सील कर दिया गया है। उधर तमिलनाडु में एनआईए और ईडी ने पीएफआई के ऑफिस को सील कर दिया है। उधर, इस छापेमारी के विरोध में PFI के कार्यकर्ता चेन्नै में विरोध कर रहे हैं।

कहां से कितने PFI से जुड़े लोग पकड़े गए
राज्य गिरफ्तारी
केरल 22
महाराष्ट्र 20
कर्नाटक 20
आंध्र प्रदेश 5
असम 9
दिल्ली 3
मध्य प्रदेश 4
पुडुचेरी 3
तमिलनाडु 10
उत्तर प्रदेश 8
राजस्थान 2

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...