10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यबिहार: गांजा पीने के लिए माचिस नहीं मिला तो घर फूंक डाला,...

बिहार: गांजा पीने के लिए माचिस नहीं मिला तो घर फूंक डाला, दबंगों ने महादलित परिवार की झोपड़ी में लगाई आग

Published on

नालंदा:

सिगरेट-गांजा पीने के लिए माचिस नहीं देने पर दबंगों ने महादलित का थोड़ी देर बाद घर को ही फूंक डाला। पीड़ित महिला ने बताया कि दिवाली को लेकर घर पूजा-पाठ किया जा रहा था, तभी चार लोग माचिस मांगने आए। मेरी बेटी ने माचिस देने से इंकार कर दिया। इसके कुछ देर बाद वो लोग आए और मारपीट करने के बाद घर में आग लगा दिए। इस घटना में 6 घर जलकर खाक हो गए। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के छितर बिगहा गांव की घटना है।

माचिस न देने पर दबंगों ने घर को फूंक डाला
नालंदा में दिवाली की रात बड़ा बवाल हुआ। सड़क किनारे बसे दलित बस्ती में आग लगा दी गई। इस आगजनी में 6 घर जल गए। गांव में घर एक साथ जलते देख चीख-पुकार मच गई। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के छितरबिगहा गांव में माचिस नहीं देने पर दबंगों ने महादलित परिवार के झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सिगरेट-गांजा पीने के लिए मांग रहे थे माचिस
पीड़ित मंगल मांझी ने बताया कि पास में ही बैठकर कुछ लोग शराब पीते हुए जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान उन लोगों ने माचिस की मांग की, जिस पर उन्होंने माचिस देने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्साए दबंगों ने महादलित परिवार के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करते हुए झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे आसपास के झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गए। आग की भयंकर लपटों के कारण काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

आगजनी में मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि मंगल मांझी की पत्नी के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सुमित कुमार के मुताबिक पुलिस को दो पक्षों के विवाद में मारपीट की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो बिगहा छितर गांव के मंगल मांझी के घर में आग लगी हुई थी। मंगल मांझी पत्नी पत्नी धर्मशीला देवी ने मामले में चार लोगों को खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस चारों लोगों की तालाश में जुट गई है।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...