15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालबीजेपी पार्षद ने फाड़े NOTA के पोस्टर, कांग्रेस ने कहा- यह तो...

बीजेपी पार्षद ने फाड़े NOTA के पोस्टर, कांग्रेस ने कहा- यह तो तानाशाही है, क्या है पूरा मामला?

Published on

इंदौर

‘मोदी जी को वोट नहीं दोगे। ये नोटा क्या है।’ पार्षद के साथ मौजूद व्यक्ति ने भी कहा कि मोदी जी ने इतना कुछ किया है। दूसरे ऑटो रिक्शा में भी यदि पोस्टर लगे हों तो उसे हटाएं। वायरल वीडियो इंदौर में एरोड्रम थाने के सामने का है। इस मामले में कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने कहा कि ये तानाशाही है। इस तरह से बीजेपी के द्वारा लोगों को डराया जा रहा है। लोग खुलकर नोटा को सपोर्ट कर रहे हैं।

दरअसल, इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस पार्टी ने NOTA (None Of The Above) का बटन दबाने का अभियान छेड़ दिया है। इंदौर के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वार्ड नंबर 6 की पार्षद संध्या यादव ऑटो रिक्शा के पीछे लगे पोस्टर को फाड़ती हुई नजर आ रही हैं। यह पोस्टर नोटा का बटन दबाने वाला अभियान का था। इस वीडियो को कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने अपने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर ट्वीट किया है। कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसे बीजेपी की तानाशाही बताया है। वहीं बीजेपी पार्षद का कहना है कि एक जागरुक नागरिक के तौर पर उन्होंने पोस्टर हटाया। जनता कांग्रेस को 13 मई को जवाब देगी।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप
इस मामले को लेकर कांग्रेस अब चुनाव आयोग पहुंच चुकी है। प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने कहा कि यह बीजेपी की गुंडागर्दी है। जो आम मतदाता का अधिकार छीन रही है। पार्षद संध्या यादव ने कहा है कि एक जागरूक नागरिक के तौर पर उन्होंने ऑटो रिक्शा से पोस्टर हटाया। रिक्शा चालक से जब पूछा तो उसे पता ही नहीं था कि नोटा क्या है। उसे कांग्रेसियों ने 50 रुपए दिए थे और कहा था कि थोड़ी देर पोस्टर लगे रहने देना। बाद में हटा देना। नोटा कोई उम्मीदवार तो नहीं है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...