11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeराज्य'BJP वाले लीडर नहीं बनाते, वे हमारे विधायकों को उठा ले जाते,'...

‘BJP वाले लीडर नहीं बनाते, वे हमारे विधायकों को उठा ले जाते,’ बोलीं कांग्रेस नेता याज्ञनिक

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत आजतक में मोदी सरकार में मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद अमीबेन याज्ञनिक के बीच आमना-सामना हुआ. अमीबेन ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया और पार्टी विधायकों को तोड़ने का दावा किया. अमीबेन ने राहुल गांधी को मैन बैट्समैन बताया और कहा- वे मुख्य मिशन में लगे हैं. गुजरात में भी आएंगे.

कांग्रेस नेता अमीबेन याज्ञनिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जोश से नहीं लड़ रही होती तो ये सब (दल-बदल) देखने को नहीं मिलता. हमारी पार्टी से सिटिंग विधायकों को उठा-उठाकर नहीं ले जाते. बीजेपी वाले लीडर नहीं बनाते. वे सिर्फ दूसरी पार्टी के लीडर ले जाते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सारे पुराने लोगों को बैठा दिया है. नए लोगों को लेकर आए हैं. आप को बी टीम कहकर संबोधित किया.

राहुल गांधी बड़े मिशन में लगे हैं
अमीबेन याज्ञनिक ने आगे कहा कि हमारी पार्टी जुड़ी हुई है, तभी तो लड़ रही है. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. मैन बैट्समैन बड़े मिशन में लगे हैं. वे 3500 किमी पैदल यात्रा कर रहे हैं. कांग्रेस के नए प्रेसिडेंट आएंगे. हर जगह एक ही बैट्समैन नहीं बोलता है. अन्य बैट्समैन भी हैं और मोर्चा संभाल रहे हैं.

वो जिन शिक्षण संस्थानों में पढ़े, उन्हें कांग्रेस ने बनाया
अमीबेन याज्ञनिक से पूछा गया कि आप जोर से लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ठीक से नहीं लड़ रही है? इस पर उन्होंने कहा कि हम लड़ रहे हैं, लेकिन वो दिख नहीं रहा है. वो वहां से शिक्षा का मॉडल लेकर आते हैं और यहां आते हैं. वो जिन शिक्षण संस्थानों में पढ़े हैं, वो कांग्रेस ने बनाए हैं. उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोला. कहा- बेरोजगार शिक्षित पर सरकार के पास जवाब नहीं है.

रूपाला ने कहा कि मैं अमीबेन याज्ञनिक का सम्मान करता हूं. उनका बर्ताव बहुत अच्छा है. राज्य की पार्टी में हर किसी का लक्ष्य सत्ता पाना होता है. हम लोग तब से काम कर रहे हैं, जब सत्ता बहुत दूर थी. उन्होंने कहा कि किस तोड़ा जा रहा है. 11 बार के विधायक मोहन सिंह राठवा जैसे नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं. हम स्वीकार करते हैं कि उनको हम लोग कभी हरा नहीं पाए हैं. वे लोग खुद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ रहे हैं. जिनके नाम से पार्टी जानी जाती है, वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आते हैं. कांग्रेस टूट रही है. हम लोग कांग्रेस नहीं तोड़ रहे हैं. मोहन सिंह राठवा को भी कष्ट हुआ है.

मोदी जी देश को नई दिशा दे रहे हैं
रूपाला ने कहा कि हमारे ही खिलाड़ी थे, जो पहले रणजी खेलते थे, अब नेशनल लेवल पर खेल रहे हैं. पहले गांधी जी और सरदार पटेल थे, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई. आज नरेंद्र मोदीजी हैं, जो स्टार बैट्समैन हैं और देश को नई दिशा दे रहे हैं. ये हमारा सौभाग्य है. विजय रूपाणी को बदलने की बात पर कहा- राजनीति में बदलाव होना जरूरी होता है. गड़बड़ से नहीं हटाए जाते हैं. रूपाणी 5 साल तक सीएम रहे. हमारे पास नेताओं की लंबी सूची है. हमारे लिए जनता चुनाव लड़ रही है.

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

सीएम भजनलाल शर्मा ने 181 हेल्पलाइन सेंटर पर खुद सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित...

नेहरू-अंबेडकर सब गलत, बस मोदी जी की तपस्या अधूरी: भगवंत मान का पीएम और भाजपा पर बड़ा हमला

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाते हुए...