4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यबीजेपी ने मुझे दिया गठबंधन का ऑफर, राज ठाकरे का दावा, जानिए...

बीजेपी ने मुझे दिया गठबंधन का ऑफर, राज ठाकरे का दावा, जानिए प्रस्ताव स्वीकार करेंगे या ठुकराएंगे

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सोमवार को पुष्टि की कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है, लेकिन उन्होंने अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। यहां पार्टी की बैठक में राज ठाकरे (पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई) ने यह खुलासा नहीं किया कि यह उन्‍हें यह पेशकश किसने और कब की। राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने पेशकश अभी कोई निर्णय नहीं लिया है, क्योंकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का शिवसेना गुट और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाला एनसीपी गुट महाराष्ट्र में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-बीजेपी सरकार का हिस्सा हैं। उन्‍होंने कहा, ‘चूंकि शिंदे और अजीत पवार सरकार के साथ हैं, और चूंकि बीजेपी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि अजीत पवार के साथ क्या किया जाएगा, इसलिए मैं इस पर कोई निर्णय नहीं ले सका।’

उन्होंने आगे दलील दी कि अजीत पवार एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का आशीर्वाद लेकर बीजेपी के साथ वाले गठबंधन में शामिल हो गए हैं और जल्द ही एनसीपी का बचा हुआ गुट भी अजीत पवार के साथ आ जाएगा। मनसे प्रमुख ने कहा कि 2014 के बाद से शरद पवार ने हमेशा ‘नरेंद्र मोदी समर्थक’ का रुख अपनाया है और भविष्यवाणी की है कि अजीत पवार गुट के बाद शरद पवार कैंप भी राज्य सरकार में शामिल होगा।

सत्तारूढ़ शिवसेना नेता संजय शिरसाट और अन्य ने बीजेपी की पेशकश पर राज ठाकरे के बयानों का स्वागत किया और कहा कि अगर उन्होंने इसे स्वीकार किया, तो ‘यह मनसे के लिए फायदेमंद होगा’ और सत्ता में तीन-पक्षीय गठबंधन, जबकि शरद पवार के दूसरेे भतीजे के बेटे एनसीपी विधायक रोहित पवार ने राज ठाकरे की भविष्यवाणी को खारिज कर दिया। राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया, हालांकि उन्होंने संदेह जताया कि क्या राज्य में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए नियोजित नगर निकाय चुनाव जल्द ही होने की संभावना है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...