3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यUP की हर सीट का सर्वे करा रही बीजेपी, 20 से 25...

UP की हर सीट का सर्वे करा रही बीजेपी, 20 से 25 सांसदों का कट सकता है टिकट

Published on

लखनऊ

बीजेपी मिशन 2024 में जुट गई है। इस बार पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जा रहा है। बीजेपी ने इस अभियान को 30 जून तक खत्म करने का लक्ष्य रखा था। हालांकि अभियान के दौरान कुछ नेताओं की लापरवाही सामने आई। अब बीजेपी ने इसकी सीमा 18 जुलाई तक बढ़ा दी है। सूत्रों का कहना है आलाकमान इस अभियान को गंभीरता से ना लेने वाले नेताओं से नाराज है। पार्टी के 25 से 30 फीसदी नेता ऐसे हैं जिन्हें पार्टी संगठन की ओर से इस बात को लेकर नाराजगी जताई गई है। इन नेताओं के टिकट पर भी संकट हो सकता है।

आलाकमान ने जताई नाराजगी
सूत्रों का कहना है महाजनसम्पर्क अभियान को देख रहे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल सांसदों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। उनकी ओर से पार्टी की बैठक में कहा गया कुछ सांसदों की वजह से अभियान को आगे बढ़ाया गया है। अब ऐसे नेताओं की टिकट पर संकट आ सकता है। इनमें से कई नेता ऐसे हैं जो या तो 2019 में जीते थे या हारी हुई सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी थे।

बीजेपी सभी सीटों पर नेताओं का सर्वे भी करा रही है। बीजेपी के सर्वे में इन नेताओं को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से भी अच्छा फीडबैक नहीं मिला है। ऐसी सीटों पर बीजेपी इस पर नए चेहरों को मौका दे सकती है। इसके लिए हर सीट के मौजूदा सांसद के अलावा अन्य नेताओं की भी एक लिस्ट तैयार की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कई मौजूदा सांसद ऐसे भी हैं जो 75 की उम्र पार कर चुके हैं। बीजेपी चुनाव के लिए पहले ही 75 की उम्र सीमा तय चुकी है। ऐसे में इस बार उन्हें टिकट मिलने पर संशय बना हुआ है। बीजेपी की नजर इस बार उन सीटों पर भी है जिन्हें वह 2014 और 2019 में नहीं जीत पाई थी। इन सीटों के लिए पार्टी ने अलग रणनीति तैयार की है। पार्टी की नजर इन सीटों की उन कमियों को लेकर है जिसके कारण वह पिछले दोनों चुनाव हार गई। यहां संगठन को और मजबूत किया जा रहा है। इसके अलावा जातिगत समीकरण को लेकर भी पार्टी की नजर है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...