8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालशराब पीने से रोकने पर भाजपा नेता ने की पत्नी की हत्या,...

शराब पीने से रोकने पर भाजपा नेता ने की पत्नी की हत्या, बंदूक उठाई और मार दी गोली

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के भोपाल में बीजेपी नेता ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया था. पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. दरअसल, भोपाल के रातीबड़ थाना इलाके की साईं नाथ कॉलोनी में राजेंद्र पांडे अपने परिवार के साथ रहता है. जानकारी के मुताबिक वह बीजेपी से जुड़ा है और टीटी नागर मंडल का पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुका था. वहीं उसकी उनकी पत्नी शीला भी भारतीय जनता महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य थीं. राजेंद्र पांडे शराब पीने का आदी है.

रातीबड़ थाना के सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है. उसकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है. उसकी एक बेटी प्रेग्नेंट थी जो अपने पति के साथ मायके आई हुई थी. राजेंद्र पांडे को शराब पीने की आदत थी, जिसके कारण उसका लगातार पत्नी से विवाद होता रहता था.

शराब पीने से किया मना तो चला दी गोली
उन्होंने आगे बताया कि मंगलवार रात वह परिवार की मौजूदगी में घर पर शराब पीने लगा. इस पर पत्नी से उसका विवाद शुरू हो गया. बेटी और दामाद ने मामले को शांत कर दिया. राजेंद्र गुस्से में घर से बाहर निकल गया. करीब एक घंटे बाद वह वापस घर लौटा. फिर से पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा. गुस्साए राजेंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और पत्नी शीला पर फायर कर दिया. गोली शीला की कमर में जा लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर जा गिरी. पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी भाजपा नेता राजेंद्र मौके से भाग निकला.

इलाज के दौरान मौत, आरोपी की तलाश में पुलिस
परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी रातीबड़ पुलिस को दी और एंबुलेंस को भी बुलाया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शीला को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शीला का शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता पर पत्नी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...