9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यCash for Vote' पर मुंबई के होटल में घिरे BJP नेता विनोद...

Cash for Vote’ पर मुंबई के होटल में घिरे BJP नेता विनोद तावड़े, हंगामे के बीच बोले- आरोप निराधार

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने (Cash for Vote) के संगीन आरोप लगे हैं. उन्हें मुंबई के होटल में विपक्षी पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया है. BVA के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े 5 करोड़ रुपए लेकर यहां बांटने के लिए आए थे. हालांकि, तावड़े इन आरोपों को झूठा बता रहे हैं.

विरोधियों ने पूरे विवांता होटल को इस समय सील कर दिया है. स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. बता दें कि इस इलाके में BVA की स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है. BVA कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े वोटिंग के लिए नकदी बांटने आए थे. इस बीच कई पुलिस अधिकारी भी होटल पहुंच गए हैं. विवांता होटल में BVA के कार्यकर्ता जमा होते जा रहे हैं.

बेटे के साथ होटल पहुंचे हितेंद्र ठाकुर
इस बवाल के बीच बहुजन विकास अघाड़ी के चीफ हितेंद्र ठाकुर होटल पहुंच गए हैं. उनके साथ उनके बेटे क्षितिज ठाकुर भी हैं. हितेंद्र का आरोप है कि विनोद तावड़े 5 करोड़ के साथ यहां पर आए थे. उनके पास से दो डायरियां बरामद हुई हैं. बता दें कि हितेंद्र और उनके बेटे दोनों ही वसई और नालासोपारा से मौजूदा विधायक हैं. नालासोपारा की सीट से क्षितिज इस बार फिर चुनावी मैदान में हैं.

तावड़े ने कहा कि मैं बूथ मैनेजमेंट के काम से वहां गया था. अपने कार्यकर्ताओं को मीटिंग में यह बताने आया था कि वोटिंग के बाद ईवीएम मशीन सील कैसे होती हैं. इस बीच हमारे विरोधी पक्ष के कार्यकर्ताओं को लगा कि पैसे बंट रहे हैं. उन्होंने कहा,’मैं तो 40 साल से पार्टी में हूं. जो सच्चाई है वो सबको पता है, लेकिन फिर भी चुनाव आयोग और पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए. होटल में सीसीटीवी फुटेज हैं. जांच हो, उसमें सब क्लियर हो जाएगा.’

सबूत हैं तो EC के पास जाएं: अमित मालवीय
इस घटना पर बीजेपी IT सेल के हेड अमित मालवीय का भी बयान आया है. उन्होंने कहा है कि अगर विपक्ष के पास ऐसे कोई सबूत हैं तो उन्हें चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए. मालवीय ने इस घटना को साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा,’चुनाव से 24 घंटे पहले नेता अपने बूथ का मैनेजमेंट देखते हैं. ऐसा ड्रामा हारने वाले नेता करते हैं, जो इस समय नालासोपारा में हो रहा है. उन्होंने कहा है कि उस होटल में हमारे संगठन की बैठक चल रही थी.’

ED अफसरों ने मेरा बैग चेक किया: उद्धव
इस बीच शिवसेना (UBT) के चीफ उद्धव ठाकरे का इस घटना पर बयान आया है. उन्होंने कहा,’मैं जब मां तुलजाभवानी के दर्शन के लिए आ रहा था, तब मेरा बैग चुनाव आयोग के अधिकारियों ने चेक किया. हालांकि, उन्हें कुछ नहीं मिला. अब पता चला है कि विनोद तावड़े के बैग से पैसे मिले हैं. कल भी अनिल देशमुख के उपर जो हमला हुआ, तो पत्थर कहां से आए इसकी जांच किसे करनी चाहिए थी? मैं मां तुलजाभवानी से प्रार्थना करता हूं कि इस भ्रष्ट और दहशत फैलाने वाली सरकार को राज्य से खत्म किया जाए.’

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...