9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय'दिवाली पर बीजेपी नेताओं ने खूब चलवाए पटाखे, दिल्ली में बढ़ा प्रूदषण...

‘दिवाली पर बीजेपी नेताओं ने खूब चलवाए पटाखे, दिल्ली में बढ़ा प्रूदषण तो गोपाल राय ने बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के एक दिन बाद फिर से धुंध की चादर छा गई। दो दिन पहले बारिश के बाद जो आसमान नीला दिखाई दे रहा था वह फिर से स्मॉग से भरा दिखाई देने लगा। राजधानी में एक्यूआई एक बार फिर से बेहद खराब कैटेगरी में पहुंच गया। हवा में दिवाली को हुई जमकर आतिबाजी का साफ असर दिखा। हालांकि, प्रदूषण के बीच एक बार फिर से राजनीतिक लड़ाई सामने आई। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक बार फिर प्रदूषण के बढ़े स्तर के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा दिया। मंत्री ने इसके लिए पड़ोसी राज्यों में बीजेपी की सरकार को भी लपेटा।

प्रदूषण के लिए बीजेपी जिम्मेदार?
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज प्रदूषण का स्तर बढ़ गया इसका एक मात्र कारण है पटाखे जलाना। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी भाजपा अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाना चाहती। गोपाल राय ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है…भाजपा चाहती थी कि पटाखे जलाए जाएं और तीनों राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश) में पुलिस बीजेपी के पास है। गोपाल राय ने बीजेपी पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया। कहा कि कईं लोगों ने पटाखे नहीं चलाए, लेकिन जिन क्षेत्रों में बीजेपी का प्रभाव है, वहां बीजेपी के नेताओं ने खूब पटाखे चलवाए।

आज प्रदूषण का स्तर बढ़ गया इसका एक मात्र कारण है पटाखे जलाना। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी भाजपा अपनी ज़िम्मेदारी को नहीं निभाना चाहती, ये दुर्भाग्यपूर्ण है…भाजपा चाहती थी कि पटाखे जलाए जाएं और तीनों राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश) में पुलिस भाजपा के पास है।
गोपाल राय, पर्यावरण मंत्री, दिल्ली सरकार

पर्यावरण विभाग ने बुलाई मीटिंग
पर्यावरण मंत्री ने आज (सोमवार को) दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदूषण समीक्षा बैठक बुलाई है। गोपाल राय ने कहा कि हमने मौजूदा स्थिति का विश्लेषण करने के लिए आज दोपहर 12 बजे पर्यावरण विभाग की बैठक बुलाई है। हम इसके बाद कार्रवाई करेंगे। इससे पहले दिन में, राय ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के लिए पटाखे फोड़े जाने को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने वायु प्रदूषण की स्थिति के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि ऐसा तब हुआ जब दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्से धुंध की मोटी चादर में लिपटे हुए थे। इसके साथ ही विजिबिलिटी भी कुछ सौ मीटर तक कम थी।

दिल्ली-एनसीआर में खूब हुई आतिशबाजी
प्रदूषण के खतरनाक स्तर और सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में खूब पटाखे जलाए गए। आतिशबाजी के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार की सुबह धुंध और जहरीली हवा देखी गई। दिवाली के दिन, दिल्ली में सात साल में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 था। वहीं, सोमवार को सुबह एक्यूआई बढ़कर 445 पहुंच गया।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...