21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालचीयरलीडर्स के सामने जमकर थिरके बीजेपी विधायक, चौके-छक्के पर लगाए ठुमके, अब...

चीयरलीडर्स के सामने जमकर थिरके बीजेपी विधायक, चौके-छक्के पर लगाए ठुमके, अब आ रहे ऐसे कमेंट

Published on

जबलपुर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। इस वायरल वीडियो में जबलपुर के बरगी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक स्टेज पर अपने समर्थकों का साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके सामने चीयर गर्ल्स भी डांस कर रही हैं। यह वायरल वीडियो विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के दिन का बताया जा रहा है। विधायक के इस डांस पर विपक्ष ने पूर्व विधायक संजय यादव ने तंज कसा है।

दरअसल, बरगी विधानसभा के भाजपा विधायक नीरज सिंह ने शाहपुरा में विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाया था। जिसका फाइनल मैच 25 फरवरी को हुआ था। इस दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए चीयरलीडर्स को बुलाया गया था। चीयरलीडर्स के डांस के लिए एक मंच भी बनाया गया था। जैसे ही कोई खिलाड़ी चौका या छक्का मारता था, चीयरलीडर्स मंच पर डांस करने लगती थी। इस फाइनल मैच को देखने के लिए लोगों का हुजूम मैदान में जमा हो गया था।

मंच पर विधायक जमकर थिरके
9 फरवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 25 फरवरी को था। फाइनल मैच देखने के लिए विधायक नीरज सिंह भी अपने समर्थकों के साथ मंच पर उपस्थित थे। मैच में जैसे ही चौका या छक्का लगता था, तो एक तरफ चीयरलीडर्स डांस करने लग रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ विधायक भी मंच के सामने अपने समर्थकों के साथ नाचो-नाचो गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। अब विधायक के इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पूर्व विधायक ने उठाया सवाल
वीडियो पर बरगी विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता संजय यादव ने चुटकी लेते हुए कहा है कि यह भाजपा की संस्कृति है। भोपाल आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पार्टी के सांसद व विधायक को ऐसा करने की टिप्स दी होगी। जिसके कारण चीयरलीडर्स को विधायक कप में बुलाया गया है। विधायक कप में चीयरलीडर्स का डांस करना विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...