18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यएक घंटे में साफ हो जाती बीजेपी... गुजरात का जिक्र करके दिल्ली...

एक घंटे में साफ हो जाती बीजेपी… गुजरात का जिक्र करके दिल्ली में आप की करारी हार पर क्या बोले संजय राउत

Published on

मुंबई:

देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटने के बाद बीजेपी जहां जश्न में डूबी है तो वहीं इंडिया अलायंस के घटक दलों में फिर से एकजुट होने की वकालत शुरू हो गई। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा है कि अगर आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ी होती तो बीजेपी एक घंटे में ही साफ हो जाती। राउत ने कहा कि तो दोनों के बीच संबंध अच्छे होते, तो आज की तारीख में दिल्ली में चुनावी माहौल कुछ और होता। लेकिन अफसोस, ऐसी स्थिति दिल्ली में देखने को नहीं मिली। दिल्ली विधानसभा के चुनावों में बीजेपी को प्रचंड जीत हासिल हुई है। बीजेपी ने 48 और आप को 22 सीटें मिली हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद हार गए हैं।

अब्दुल्ला की पोस्टर पर बोले
राउत ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पोस्ट के संदर्भ में बोलते हुए कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का प्रतिद्वंदी अगर कोई है, तो वो भाजपा है। हमें यहां पर एक बात समझनी होगी कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए आम आदमी पार्टी भी लड़ती है और कांग्रेस भी लड़ती है, लेकिन दोनों अलग-अलग लड़ती हैं। अगर ये दोनों ही दल एक साथ होते, तो आज दिल्ली में महज एक घंटे में ही भाजपा साफ हो जाती। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पिछले पांच सालों में दिल्ली में कोई काम नहीं करने दिया गया।

महाराष्ट्र पैटर्न लागू किया
राउत ने कहा कि लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) को गुजरात से लाया गया। उनके हाथ में पूरी ताकत दे दी गई। आप के सभी प्रमुख नेताओं को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। जब आप किसी पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं को सलाखों के पीछे भेज देंगे, तो चुनाव कैसे लड़ेंगे? यही भाजपा का पैटर्न है। इस पैटर्न को इन्होंने महाराष्ट्र में भी अपनाया था और बहुत मुमकिन है कि इसी पैटर्न को बिहार में भी अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महाराष्ट्र वाला पैटर्न लागू करने की कोशिश की गई है, जिसके तहत शीर्ष नेतृत्व को खत्म किया जाता है और उस संबंधित पार्टी के शीर्ष नेताओं को सलाखों के पीछे भेजा जाता है। यही पैटर्न दिल्ली में लागू किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि आज की तारीख में कोई भी भाजपा को वोट नहीं देना चाहता है। यह तो जबरदस्ती का वोटिंग है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this