9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026
HomeभोपालMP चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, तोमर, प्रहलाद पटेल,...

MP चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, तोमर, प्रहलाद पटेल, राकेश समेत 7 सासंदों को भी मैदान में उतारा

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है. वह दिमनी सीट से चुनाव लड़ेंगे. इन 39 उम्मीदवारों में कई सांसद भी शामिल हैं. वहीं, तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है.

पार्टी ने जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है. उनमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक और सांसद उदयप्रताप सिंह शामिल हैं. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है.

सतना से सांसद गणेश सिंह सतना सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. सीधी से सांसद रीति पाठक सीधी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है. उन्हें नरसिंहपुर से टिकट दिया गया है.बता दें कि इससे पहलें बीजेपी ने 17 अगस्त को पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी. बीजेपी अब तक 78 उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है.

एमपी में 15 महीने में गिर गई थी कांग्रेस सरकार
2018 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 230 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से दो कम 114 सीटें मिलीं थीं. वहीं, बीजेपी के खाते में 109 सीटें आई थीं. वहीं बसपा को दो जबकि अन्य को पांच सीटें मिली थीं. तब कांग्रेस ने बसपा, सपा और अन्य का साथ लेकर सरकार बनाई थी और 15 साल बाद राज्य में सत्ता पाई थी. कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक कांग्रेस की सरकार चली. लेकिन 15 महीने पूरे होते-होते कमलनाथ सरकार की सत्ता से विदाई तय हो गई और कई विधायक बीजेपी के साथ हो गए और फिर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की. शिवराज सिंह चौहान फिर मुख्यमंत्री बन गए थे.

मालूम हो कि 13 सितंबर को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक में बीजेपी की दूसरी लिस्ट को हरी झंडी दी गई थी. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...