7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली जल संकट को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा, पुलिस की मौजूदगी...

दिल्ली जल संकट को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा, पुलिस की मौजूदगी में जल बोर्ड दफ्तर में पथराव

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बीजेपी के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन में महिलाओं ने दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में अचानक पथराव कर दिया। साउथ दिल्ली के छतरपुर स्थित दिल्ली जल बोर्ड के फीलिंग पॉइंट पर महिलाओं का गुस्सा फूटा और पुलिस की मौजूदगी में दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस पर पथराव करके उसके शीशे तोड़ दिए गए। यह प्रदर्शन साउथ दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में किया गया था। इस प्रदर्शन के दौरान वह खुद मौजूद थे। बता दें कि रविवार को बीजेपी ने दिल्ली में 14 जगहों पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया।

दिल्ली जल संकट को लेकर राजनीति गर्म
दिल्ली के जल संकट को लेकर राजनीति गर्म है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी जहां जल संकट के लिए हरियाणा की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार बता रही है, तो वहीं बीजेपी आप के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। आप पर तीखा हमला करते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे तो दिल्ली जल बोर्ड करोड़ों रुपये के मुनाफे में था। उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल के पास एक वर्ष से ज्यादा समय तक दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष पद का प्रभार रहा। यह अजीब और आश्चर्यजनक है कि एक वर्ष से अधिक समय की ऑडिट रिपोर्ट गायब है और जल बोर्ड भारी कर्ज में डूबा है।’ सचदेवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री पानी चोरी कर रहे हैं और दिल्ली में टैंकर माफिया चला रहे हैं।

बीजेपी ने अलग-अलग इलाकों में किया प्रदर्शन
नई दिल्ली संसदीय सीट से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ आरके पुरम में प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपाइयों ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली सरकार के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि पिछले 10 साल से यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। हर साल पानी की समस्या होती है, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संकट को दूर करने के लिए कुछ नहीं किया।

‘हरियाणा तय समझौते से ज्यादा पानी दे रहा’
उन्होंने कहा कि दिल्ली के पास पानी है। हरियाणा तय समझौते से ज्यादा पानी दे रहा है। आप सरकार ने जल बोर्ड को 600 करोड़ रुपये के मुनाफे से 73 हजार करोड़ रुपये के घाटे में लाकर खड़ा कर दिया। दिल्ली जल बोर्ड में मरम्मत का कोई काम नहीं किया गया। सिर्फ और सिर्फ टैंकर माफिया को प्रोत्साहित किया। दिल्ली की जनता आज पानी के लिए तरस रही है क्योंकि केजरीवाल सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। दिल्ली में 40 फीसदी से ज्यादा पानी बर्बाद हो जाता है या फिर टैंकर माफिया उसे चुराकर ले जाता है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर चौक पर प्रदर्शन करने पहुंचे. उन्होंने AAP पर निशाना चाहते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पानी की किल्लत को दूर करने में पूरी तरह से विफल रही है ऐसे में इस सरकार को अपना इस्तीफा देना चाहिए. सचदेवा ने कहा कि हम अगर सरकार में आते हैं तो 15 दिन के अंदर इस किल्लत को दूर कर देंगे.

बिधूड़ी ने सरकार से पूछे सवाल
दिल्ली बीजेपी के तमाम नेताओं के अपने हाथों में पानी के खाली मग लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया. साउथ दिल्ली से बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज से 10 साल पहले दिल्ली के अंदर 950 एमजीडी पानी का प्रोडक्शन होता था और आज भी उतना ही हैं.

बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार यह बताएं कि इस पानी की प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने क्या किया? यहां तक की यमुना में जब बाढ़ का पानी आता है उसको भी स्टोर करने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हरियाणा से मुनक नहर के जरिए पूरा पानी दिल्ली आ रहा है लेकिन टैंकर माफिया के साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं की मिलीभगत के कारण दिल्ली में पानी की किल्लत हो रही है.

गजब… कपिल मिश्रा ने निकाला हिंदू-मुस्लिम एंगल
वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने पानी की किल्लत को लेकर केजरीवाल सरकार पर बड़ा गंभीर आरोप लगा दिया. उन्होंने कहा कि बकरा ईद का त्योहार है, ऐसे में जहां दिल्ली में हिंदू आबादी रहती है वहां पर पानी को रोक करके मुस्लिम आबादी वाले इलाके में पानी की ज्यादा सप्लाई दी जा रही है ताकि चुनाव में उसका फायदा मिल सके. उन्होंने कहा कि सरकार लोकसभा चुनाव में वोट नहीं मिलने के कारण हिंदू बहुल इलाकों में पानी रोककर बदला ले रही है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...