28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकाबुल में रूसी दूतावास के बाहर ब्‍लास्‍ट, रूस के 2 राजनयिकों समेत...

काबुल में रूसी दूतावास के बाहर ब्‍लास्‍ट, रूस के 2 राजनयिकों समेत 20 लोगों की मौत

Published on

काबुल

अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में सोमवार को रूस के दूतावास के बाहर ब्‍लास्‍ट हुआ है। बताया जा रहा है कि धमाका देह मजांग और दारूलामान रोड के इलाके में हुआ है। इस ब्‍लास्‍ट में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि कई लोग घायल भी हैं लेकिन घायलों की कितनी संख्‍या है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। तालिबान सरकार की तरफ से अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। स्‍थानीय पुलिस की तरफ से कहा गया है कि आत्‍मघाती हमलावर दूतावास की तरफ बढ़ रहा था और उसे मार दिया गया है।

राजनयिकों की मौत
एक नागरिक ने बताया कि सोमवार को हुआ ब्‍लास्‍ट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के कांच टूट गए। बताया जा रहा है कि आत्‍मघाती हमलावर भीड़ को निशाना बनाना चाहता था। उसका निशाना वो लोग थे जो वीजा के लिए अप्‍लाई करने आए थे। रूस की सरकारी न्‍यूज एजेंसी रिया नोवोस्‍ती की तरफ से अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि जिस समय ब्‍लास्‍ट हुआ उस समय रूस के एक राजनयिक बाहर आए थे और वह वीजा कैंडीडेट का नाम पुकार रहे थे। बताया जा रहा है कि हमले में दो रूसी राजनयिकों की भी मौत हो गई है। एजेंसी ने ब्‍लास्‍ट में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की बात कही है।

2016 में भी हुआ धमाका
साल 2016 में अफगानिस्‍तान स्थित रूसी दूतावास के करीब ब्‍लास्‍ट हुआ था। उस ब्‍लास्‍ट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए थे। तालिबान के शासन काल में धमाके होना अब सामान्‍य हो गया है। शुक्रवार को हेरात प्रांत में एक बम धमाका हुआ था जिसमें एक अफगानी मौलवी के साथ ही कुछ और लोग मारे गए थे। यह धमाका एक मस्जिद के अंदर हुआ था। इससे पहले इसी महीने में मस्जिद में एक और धमाका हुआ था जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी और 30 लोग घायल हो गए थे।

ब्‍लास्‍ट अब आम बात
पिछले साल अगस्‍त में तालिबान ने देश का शासन संभाला था और तब से एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो राजधानी काबुल तालिबान के शासन में ब्‍लास्‍ट का नया गढ़ बन गई है। इसी समय बार्ग-ए-फतिमा मस्जिद में उस समय एक ब्‍लास्‍ट हुआ था जब लोग प्रार्थना करने के लिए आए थे। इस ब्‍लास्‍ट में 60 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई थी।

इसके अलावा शिते मस्जिद में भी एक ब्‍लास्‍ट हुआ था जिसमें 83 लोगों की मौत हो गई थी। आईएसआईएस-के जो तालिबान के सत्‍ता में आने के बाद पकड़ मजबूत करने की कोशिशों में लगा है, उसने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली थी। उस हमले के बाद सुरक्षा परिषद ने इसकी निंदा की थी और कहा था कि इस तरह के हमलों को रोकना बहुत जरूरी है ताकि अफगानिस्‍तान के लोगों के साथ न्‍याय हो सके।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...